फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   51.88 percent voting in by-election

उपचुनाव में 51.88 फीसदी मतदान

Mon, 03 Feb 2020 11:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
51.88 percent voting in by-election
संडवा चंडिका ब्लाक के गोबरी में पंचायत उप चुनाव में मतदान करने जाती महिलाएं। - फोटो : PRATAPGARH
प्रधान पद के नौ और बीडीसी सदस्य के एक पद के लिए हुए उपचुनाव में सोमवार को 51.88 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। संडवा चंद्रिका विकास खंड के गोबरी बूथ पर मतदान करके बाहर निकलते ही मुंशी रजा (78) ने दम तोड़ दिया। पूरे जिले से कही भी कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रधान पद के नौ और बीडीसी सदस्य के एक पद के लिए हुए उपचुनाव में मतदाताओं ने दिल खोलकर वोट डाले। जिलेभर में हुए मतदान का प्रतिशत 51.88 रहा। सोमवार को गोबरी के जगेशरगंज स्थित बूथ पर अपने नाती हसन रजा के साथ मतदान करने पहुंचे मुंशी रजा (78) जैसे ही मतदान करके बाहर निकले, उन्हें थकान का अहसास हुआ। नाती से रुकने के लिए कहा।
विज्ञापन

जैसे ही वह जमीन पर बैठे कि उनके प्राण निकल गए। हालांकि इस घटना से मतदान पर कोई असर नहीं पड़ा। इधर सभी मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में फोर्स तैनात होने से कहीं से अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। मतगणना पांच फरवरी को ब्लाकों में की जाएगी। एडीएम शत्रोहन वैश्य ने बताया कि मतों की गणना पांच फरवरी को होगी। उन्होंने बताया कि दोपहर तक परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

सांगीपुर के उमरार में पंचायत उप चुनाव में मतदान के लिए लगी मतदाताओं की कतार।

सांगीपुर के उमरार में पंचायत उप चुनाव में मतदान के लिए लगी मतदाताओं की कतार।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed