फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   50 people arrested for committing ruckus in Kunda panchayat elections

कुंडा में पंचायत चुनाव में बवाल करने में 50 लोग गिरफ्तार

Thu, 22 Apr 2021 12:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Apr 2021 12:52 AM IST
सार

  • आरोपियों के पास से लूटे गए बैलेट बॉक्स व फटे मतपत्र बरामद

विज्ञापन
50 people arrested for committing ruckus in Kunda panchayat elections
arrest - फोटो : istock

विस्तार

सोमवार को मतदान के दौरान बूथों पर मारपीट के साथ ही बूथ लूटने, मतपेटियों में पानी डालने और मतपत्रों को जलाने की घटना में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस ने 50 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 15 आरोपियों के पास से लूटे गए दो बैलेट बॉक्स व फटे मतपत्र भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


कुंडा कोतवाली के अघिया गांव में मतदान के दौरान कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए मतपेटिका में पानी डाल दिया था। इसके चलते वहां का मतदान प्रभावित हुआ। इस दौरान प्रत्याशी व उसके समर्थकों से मारपीट की गई थी। पीड़ित अमर कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।  बुधवार को सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बाघराय थाने के त्रिलोकपुर में मतदान केंद्र पर तोड़फोड़, मारपीट, लूटपाट करने वाले 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों के पास से 2 बैलेट बाक्स, फटे मतपत्र, चुनाव संबंधित कागजात, घटना में प्रयोग की गई स्कार्पियो गाड़ी, मोटर साइकिल बरामद कब्जे में ली गई।
विज्ञापन


इसी प्रकार नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरियावां में मतपेटी लूटकर ग्रामीणों ने मतपत्रों को निकालकर जला दिया था। इस दौरान पीठासीन अधिकारी से मारपीट की गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार महिलाओं समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के पुरैली मकदूमपुर व बिजलीपुर बनगढ़वा में मतदान कर्मियों से मारपीट कर मतपेटी व मतपत्र लूटने वाले 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूरैली मकदूमपुर मतदान केंद्र पर मारपीट कर मतपत्र, मतपेटी लूटी गई थी। बुधवार को इन सभी का चालान करते हुए जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed