{"_id":"614b6dbc8ebc3e5748415a78","slug":"5-84-lakh-families-will-no-longer-get-ration-for-free-pratapgarh-news-ald316404165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो प्रति किग्रा की दर से गेहूं और तीन रुपये प्रति किग्रा की दर से मिलेगा चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो प्रति किग्रा की दर से गेहूं और तीन रुपये प्रति किग्रा की दर से मिलेगा चावल
विज्ञापन
wheat
जिले के 5.84 परिवारों को तीन माह से मिलने वाला मुफ्त राशन अब नहीं मिलेगा। राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी नहीं मिलने के कारण ऐसा होगा। जबकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन नवंबर तक मिलेगा। हालांकि अक्तूबर माह में सिर्फ गेहूं ही खाने को मिलेगा।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत जिले के 5.84 लाख परिवारों को मुफ्त में मिलने वाला गेहूं और चावल के लिए अब जेब ढीली करनी होगी। उपभोक्ताओं को दो रुपये प्रति किग्रा की दर से गेहूं और तीन रुपये प्रति किग्रा की दर से चावल का भुगतान करना होगा। कोरोना की दूसरी लहर आने पर राज्य सरकार ने सभी उपभोक्ताओं के लिए जून, जुलाई और अगस्त माह में मुफ्त में राशन देने का फैसला किया था।
इससे हर माह दो चरणों में मिलने वाला राशन उपभोक्ताओं को पूरी तरह मुफ्त मिलता था। हालांकि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत उपभोक्ताओं को नवंबर माह तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा। इस योजना में अक्तूबर और नवंबर माह में उपभोक्ताओं को चावल नहीं मिलेगा। प्रति यूनिट पांच किग्रा राशन मिलेगा। मगर, उसमें सिर्फ गेहूं ही शामिल होगा। राशन वितरण में जिला प्रशासन पहले से अपना सख्ती दिखा चुका है। शिकायत मिलने पर अब तक जिले के 156 कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत अब दो रुपये प्रति किग्रा गेहूं और तीन रुपये प्रति किग्रा चावल के लिए भुगतान करना होगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गेहूं मुफ्त मिलता रहेगा।
एसके पांडेय, एआरओ. जिला आपूर्ति विभाग