{"_id":"61c0c4107b42f1708454a95a","slug":"4746-women-of-groups-were-brought-from-seven-districts-for-pm-s-program-pratapgarh-news-ald3230880171","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधामंत्री के कार्यक्रम में शामिल होगी 12571 समूह की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधामंत्री के कार्यक्रम में शामिल होगी 12571 समूह की महिलाएं
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi
प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं 12571 महिलाएं मंगलवार को रवाना होंगी। इनमें से 4746 महिलाएं गैर जनपदों की हैं। सोमवार को देर रात बसों से गैर जनपदों से आईं समूहों की महिलाओं ने जिले में प्रवास किया। अफसरों की टीम ने प्रवास स्थलों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंगलवार सुबह सभी कार्यक्रम के लिए रवाना होंगी।
प्रयागराज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जिले से कुल 12571 महिलाएं रवाना होंगी। इनमें जिले के सदर, बेलखरनाथ, मानधाता, पट्टी, गौरा, आसपुर देवसरा, संडवाचंद्रिका, लालगंज, शिवगढ़ व गौरा ब्लॉक से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं 7771 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा मुरादाबाद, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व संभल जिल से भी 4746 महिलाएं आई हैं। उन्हें सोमवार रात जिले में रोका गया। इसके लिए पांच प्रवास स्थल बनाए गए थे।
मनगढ़, बड़नपुर, भुपियामऊ स्थित डॉ. जय मंगल सिंह शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान, पीबी इंटर कॉलेज व पीबीपीजी कॉलेज को प्रवास स्थल बनाकर सोमवार को दिनभर समूह की महिलाओं के रहने व भोजन की तैयारियों में प्रशासन जुटा रहा। उनके भोजन व चारपाई, रजाई आदि की व्यवस्था शाम तक पूरी कर ली गई थी।
विज्ञापन
सुबह जिले के 10 ब्लॉकों की समूहों की महिलाएं बसों से रवाना होंगी। गैर जनपदों की महिलाएं प्रवास स्थल से नाश्ता व भोजन के साथ प्रयागराज के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला मिशन प्रबंधक सुमन पांडेय ने बताया कि सुबह प्रयागराज के लिए समूह की महिलाओं की रवानगी होगी। उनके साथ महिला सुरक्षाकर्मी भी रहेंगी।