फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   4746 women of groups were brought from seven districts for PM's program

प्रधामंत्री के कार्यक्रम में शामिल होगी 12571 समूह की महिलाएं

Mon, 20 Dec 2021 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
4746 women of groups were brought from seven districts for PM's program
Prime Minister Narendra Modi
प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं 12571 महिलाएं मंगलवार को रवाना होंगी। इनमें से 4746 महिलाएं गैर जनपदों की हैं। सोमवार को देर रात बसों से गैर जनपदों से आईं समूहों की महिलाओं ने जिले में प्रवास किया। अफसरों की टीम ने प्रवास स्थलों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंगलवार सुबह सभी कार्यक्रम के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन

प्रयागराज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जिले से कुल 12571 महिलाएं रवाना होंगी। इनमें जिले के सदर, बेलखरनाथ, मानधाता, पट्टी, गौरा, आसपुर देवसरा, संडवाचंद्रिका, लालगंज, शिवगढ़ व गौरा ब्लॉक से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं 7771 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा मुरादाबाद, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व संभल जिल से भी 4746 महिलाएं आई हैं। उन्हें सोमवार रात जिले में रोका गया। इसके लिए पांच प्रवास स्थल बनाए गए थे।
विज्ञापन

मनगढ़, बड़नपुर, भुपियामऊ स्थित डॉ. जय मंगल सिंह शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान, पीबी इंटर कॉलेज व पीबीपीजी कॉलेज को प्रवास स्थल बनाकर सोमवार को दिनभर समूह की महिलाओं के रहने व भोजन की तैयारियों में प्रशासन जुटा रहा। उनके भोजन व चारपाई, रजाई आदि की व्यवस्था शाम तक पूरी कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जिले के 10 ब्लॉकों की समूहों की महिलाएं बसों से रवाना होंगी। गैर जनपदों की महिलाएं प्रवास स्थल से नाश्ता व भोजन के साथ प्रयागराज के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला मिशन प्रबंधक सुमन पांडेय ने बताया कि सुबह प्रयागराज के लिए समूह की महिलाओं की रवानगी होगी। उनके साथ महिला सुरक्षाकर्मी भी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed