फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   46 health workers incuding 9 doctor 16 nurses have been infected

9 डॉक्टर, 16 नर्स समेत 46 स्वास्थ्य कर्मचारी भी हो चुके हैं संक्रमित

Sat, 12 Sep 2020 12:58 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
46 health workers incuding 9 doctor 16 nurses have been infected
46 health workers incuding 9 doctor 16 nurses have been infected
महामारी कोरोना वायरस से अब तक 9 डॉक्टर, 16 नर्स समेत 46 स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमितों में सीएमओ आफिस के ज्यादातर कर्मचारी शामिल हैं। हालांकि इनमें से ज्यादातर लोग अब रिकवर हो चुके हैं।
विज्ञापन

बीते दो माह के अंदर सीएचसी और पीएचसी पर तैनात नौ डॉक्टरों के साथ ही 16 नर्स, चार एएनएम संक्रमित हो गईं। तीन फार्मासिस्ट के साथ संत एंथोनी के नोडल अफसर रहे डिप्टी सीएमओ डॉक्टर डीके वर्मा, मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता, एआरओ आरपी और आरजी चौधरी, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी राकेश प्रताप सिंह, आयुष्मान भारत योजना के अफसर विवेक मिश्र और अंजनी श्रीवास्तव, लिपिक गंगा बाबू, अश्वनी पांडेय, भानु समेत 46 स्वास्थ्यकर्मी अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

इन संक्रमितों में सात एलटी भी शामिल हैं। रानीगंज सीएचसी का एलटी दूसरी बार संक्रमित हुआ और स्वस्थ होकर वह फिर से काम पर आ गया।
घबराए नहीं, इलाज कराएं
कोरोना से जंग जीतकर लौटे कोरोना योद्धाओं का कहना है कि संक्रमित होने के बाद घबराने की जरूरत नहीं है। समय रहते जांच और इलाज कराने से आप आसानी से इससे जंग जीत सकते हैं। इस बीमारी से बचने के लिए मास्क जरूरी है। सामाजिक दूरी पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित हुए चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मचारी पूरी तरह स्वस्थ हैं। वे अपनी सेवा भी दे रहे हैं। कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। इससे जंग लड़ने के लिए अपनी ताकत बनाकर रखें। प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए गुनगुना पानी पिएं। काढ़ा के साथ गिलोय का रस, आंवला के जूस का सेवन करना चाहिए।
डॉक्टर एके श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed