{"_id":"61f984d7177ee10ce06efdf9","slug":"46-candidates-including-moti-singh-mona-and-rajabhaiya-took-the-nominations-pratapgarh-news-ald3261779137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोती, मोना और राजाभइया सहित 46 उम्मीदवारों ने लिया पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोती, मोना और राजाभइया सहित 46 उम्मीदवारों ने लिया पर्चा
विज्ञापन
अफीम कोठी विधानसभा नामांकन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीएम नितिन बंसल। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
नामांकन के पहले दिन मंगलवार को पट्टी से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह, रामपुर खास से कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्र मोना और कुंडा से जनसत्ता दल के प्रत्याशी और राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया सहित 46 उम्मीदवारों ने पर्चा लिया।
पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने नामांकन स्थल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। विश्वनाथगंज नामांकन कक्ष में कर्मचारियों संख्या अधिक देखकर आरओ को फटकार लगाते हुए कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के लिए कहा।
मंगलवार को पहले दिन कोई प्रत्याशी नामांकन करने नहीं आया, मगर सातों विधानसभाओं से कुल 46 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा। पट्टी विधानसभा से राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह, रामपुरखास से आराधना मिश्रा मोना, कुंडा से रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया, भाजपा प्रत्याशी सिंधुजा मिश्र और बसपा प्रत्याशी फहीम ने पर्चा लिया है। सदर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी और रवि गुप्ता ने भी पर्चा खरीदा।
विज्ञापन
नामांकन स्थल अफीम कोठी में भारी फोर्स तैनात की गई थी। दोपहर करीब 12.30 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने निरीक्षण कर सभी नामांकन कक्षों का जायजा लिया। रामपुरखास विधानसभा के नामांकन कक्ष के बाहर लगे नोटिस पर आरओ से मुहर लगाने के लिए कहा।
उन्होंने नेटवर्किंग की समस्या को हल करने के लिए एनआईसी के कर्मचारियों को तैनात कर रखा था। विश्वनाथगंज और रानीगंज विधानसभा के नामांकन कक्ष में कर्मचारियों की भीड़ अधिक होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कोविड गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर मजिस्ट्रेट तैनात किया है।

अफीम कोठी गेट पर नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे लोगों से पूछताछ करते सुरक्षाकर्मी। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

कटरा रोड पर सदर ब्लाक के सामने आम लोगों को रोकने को पुलिस द्वारा लगाया गया बैरियर। संवाद- फोटो : PRATAPGARH