फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   4.57 lakh voters will elect the city government today

Pratapgarh News: 4.57 लाख मतदाता आज चुनेंगे शहर की सरकार

Thu, 04 May 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 04 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
4.57 lakh voters will elect the city government today
कुंडा कस्बे में फोर्स के साथ पैदल मार्च करते जिलाधिकारी व एसपी। संवाद
4.57 लाख मतदाता आज चुनेंगे शहर की सरकार
विज्ञापन

21 जोन और 42 सेक्टर में बटा नगरीय इलाका
अध्यक्ष के 19 पदों के लिए 267 और 279 सभासद के लिए मैदान में हैं 1548 प्रत्याशी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। नगरपालिका परिषद बेल्हा और 18 टाउन एरिया के 4,57,844 मतदाता बृहस्पतिवार को अपने शहर की नई सरकार का चुनाव करेंगे। जिले में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने 21 जोन और 42 सेक्टर में बांटकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की भारी संख्या में तैनाती की गई है। 506 मतदेय स्थलों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। नगरपालिका परिषद और 18 टाउन एरिया के लिए बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की है। 4,57,844 मतदाताओं के लिए 220 मतदान केंद्र और 506 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। अध्यक्ष के 19 पदों के लिए 267 और सभासद के 279 पदों के लिए 1548 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक पृथ्वीगंज नगर पंचायत में 22 प्रत्याशी और सबसे कम कुंडा और कटरामेदनीगंज में छह-छह प्रत्याशी हैं। सबसे अधिक 110 मतदेय स्थल नगर पालिका परिषद बेल्हा में हैं और सबसे कम नगर पंचायत पट्टी में दस मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
इनसेट----------------
मतदान केंद्र पर प्रतिबंधित रहेगा मोबाइल
मतदान केंद्र के अंदर कोई भी व्यक्ति मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं करेगा। मतदान करते समय कोई भी व्यक्ति सेल्फी और फोटो नहीं खींच सकेगा। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इनसेट--------------------
जिले में आज रहेगा सार्वजनिक अवकाश
मतदान के दिन जिले में पूरी तरह अवकाश घोषित किया गया है। डीएम डॉ. नितिन बंसल ने चार दिन पहले ही पत्र जारी करके कहा है कि सरकारी, गैरसरकारी शिक्षण संस्थाएं, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और कल कारखाने बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-------------
आवागमन पर नहीं रहेगी रोक
नगरीय इलाके को छोड़कर आम नागरिकों के आवागमन पर कोई रोक नहीं होगी। हाईवे और गांव की मुख्य सड़कों पर वाहन चलते रहेंगे। नगरीय इलाकों में आवागमन के साथ ही दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।
इनसेट--------------------
सभी नगर पंचायतों में एक-एक पिंक बूथ
जिले की सभी नगर पंचायतों में एक-एक पिंक बूथ बनाया गया है। इन बूथों पर महिला कर्मचारियों की ही तैनाती की गई है। इन बूथों को मॉडल बूथ भी बनाया गया है।
नगर निकाय - वार्ड - मतदान केंद्र - मतदान स्थल - पुरुष - महिला - कुल मतदाता
----------------------------------------------------------------------------
नगर पालिका -25 -38 -110 -58459 -52660 -111119
सिटी प्रतापगढ़ -11 -5 -12 -67723 -6561 -13334
कटरा मेदनीगंज -11 -5 -12 -5261 - 5042 -10303
कटरा गुलाब सिंह -15 -12 28 -11626 -11072 -226898
मानधाता बाजार -15 -10 -22 -10600 -10004 -20604
गड़वारा बाजार -15 -13 -20 -9328 -8864 -18192
अंतू -11 -6 -12 -5599 -5172 -10771
नगर पंचायत पट्टी -10 -7 -10 -4830 -4467- 9297
ढकवा -14 -8 -18 -8411 -7655- 16066
रामगंज -13 -10- 19- 8711- 8035- 16746
कोहड़ौर -13 -8 -18 -7979 -7368 -15347
रानीगंज -16 -13 -29 -14245 -13563 -27808
पृथ्वीगंज -15 -12 -25 -11293 -10435 -21728
सुवंसा बाजार -15 -14 -24 -10695 -9787 -20482
लालगंज लालगंज -18 -14 -30 -13166 -12030 -25196
कुंडा कुंडा -15 -12 -28 -12815 -11693 -24508-
मानिकपुर -17 -11 -32 -13757 -12690 -26447
हीरागंज बाजार -15 -11 -23 -10663- 9590- 20849
डेरवा बाजार -15 -11 -34 -13979 -12966 -26945
--------------------------------------
कुल योग- 279 -220 -506 -238190 -219624 -457844
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed