फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा

राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा

Sun, 17 Mar 2019 08:10 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा
राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन

मकूनपुर (ब्यूरो)। मंगरौरा विकास खंड के ग्रामसभा पूरेमणिकंठ में हर महीने पांच से सात तारीख तक राशन बांटा जाता था। मगर 16 मार्च तक राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने नाराजगी प्रकट करते हुए चेताया कि अगर जल्द राशन का वितरण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। क्षेत्र के पूरेमणिकंठ कोटेदार के पास पूरब पट्टी ग्राम सभा का भी कोटा संबद्ध है। ग्राम सभा पूरेमणिकंठ के पूरेक्षमा निवासी अंत्योदय कार्डधारक दिव्यांग अजब नारायन पांडेय, शेषनारायण पांडेय, विकास कुमार पांडेय, कमला देवी, माताफेर, फिरोज अहमद तथा पात्र गृहस्थी के राजेंद्र कुमार पांडेय, मिथुन कुमार आदि कार्डधारक राशन नहीं बांटने पर नाराजगी प्रकट करते हुए हंगामा करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि कोटेदार बगैर राशन दिए ही मशीन में फिंगर प्रिंट ले लेता है। दो-दो ग्राम सभाओं का कोटा होने से कोटेदार उपभोक्ताओं के बांटने के बजाए बेचने में अधिक विश्वास करते हैं। गांव के लोगों ने डीएम से शिकायत कर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।


लौट के आ जा मेरी मां, तुझमें बसी है मेरी जान
एकता एकेडमी पूर्वी सहोदरपुर में वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के पूर्वी सहोदरपुर स्थित एकता एकेडमी के बच्चों ने नृत्य, गीत की आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। पूर्व सांसद रत्ना सिंह ने दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नन्ही बालिकाओं के स्वागत गीत के बाद प्रारंभ हुए संगीत के दौर में देश रंगीला पर पलक, खुशी, अलीबा, फरहत ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। झूठ बोले कौवा काटे ...., मैंने तो प्रेम रतन धन पायो .., मां ओ मेरी मां ...., नन्हे बच्चों की अदाएं देखकर सभी हतप्रभ रह गए। खुशी ,फरहत ,फुरकान सर्वर ,उमरा, अरमान, मुस्कान, रिहान, होजला, सोनाक्षी ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। पूर्व सांसद रत्ना सिंह ने कहा कि संस्कारवान शिक्षा से ही समाज को नई दिशा मिलती है, बच्चों को रटने पर नहीं, बल्कि समझने पर जोर देना चाहिए। एएसपी पूर्वी अविनाश मिश्र ने कहा कि बच्चों में जो संस्कार देखने को मिल रहे हैं, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है । कार्यक्रम की अध्यक्षता लाल मोहम्मद और संचालन चंदन सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ. मोहित शुक्ला, डॉ. शमीम, इरशाद सिद्दीकी, वासिक खान, हरीश शुक्ला, रोशनलाल , दिनेश सिंह ,विनय सिंह ,शाहीन अफरोज, लाल बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed