{"_id":"5c4b2382bdec22120179a7ba","slug":"41548428162-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस के उल्लास में डूबा बेल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस के उल्लास में डूबा बेल्हा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस के उल्लास में डूबा बेल्हा
होंगे विभिन्न कार्यकम, प्रभात फेरियां निकालकर बच्चे देंगे देशप्रेम का संदेश
मंत्री मोती सिंह पुलिस लाइन में करेंगे झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
अमर उजाला ब्यरो
प्रतापगढ़। शुक्रवार की शाम से ही बेल्हा गणतंत्र दिवस के उल्लास में डूब गया। शनिवार को गणतंत्र दिवस पर शहर से गांव रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रहेगी। जगह-जगह प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। स्कूलों, समाजिक संस्थाओं, सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन हेागा। नृत्य, गीत व नाटक का मंचन कर बच्चे देश प्रेम का संदेश देंगे। पुलिस लाइन में प्रमुख कार्यक्रम होगा। शहर से लेकर गांव तक सरकारी संस्थानों, शैक्षिक संस्थानों सहित सभी प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण होने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। शुक्रवार शाम तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
प्रदेश के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह गणतंत्र दिवस पर शनिवार को सुबह 8.30 बजे निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग आएंगे। सुबह 9.25 बजे पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। यहां परेड ग्राउंड पर मार्च पास्ट के साथ ही सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा शहर में जगह- जगह स्कूली बच्चों द्वारा जुलूस निकाले जाएंगे। साकेत गल्र्स इंटर कालेज, हैप्पी टाइम, अवध गल्र्स कालेज, सेंट जेवियर्स, आत्रेय एकेडमी, जीजीआईसी सहित विद्यालयों में बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति करेंगे। माध्यमिक विद्यालय उमापुर, अमरगढ के वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन हेागा। शुक्रवार को दिनभर कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर बच्चे जुटे रहे।
इनसेट--------------
रंगोली बनाकर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सेंट जेवियर्स स्कूल जोगापुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देश प्रेम को दर्शाती रंगोली बनाकर राष्ट्रीयता का संदेश दिया। बच्चों की रंगोली खूब सराही गई। प्रबंधक संजीव कु मार सिंह, संतोष कुमार द्विवेदी, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बच्चों की सोच की सराहना की।