{"_id":"5c3b436fbdec22734f66f9bc","slug":"41547387759-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले शाही स्नान के लिए आज से गुजरेगा रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले शाही स्नान के लिए आज से गुजरेगा रेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो 00000
पहले शाही स्नान के लिए आज से गुजरेगा रेला
दिनभर प्रयागराज जाते रहे कल्पवासी, स्टेशनों व बस अड्डों पर भी दिखी श्रद्धालुओं की भीड़
आस्था और भक्ति का दिखा नजारा, जगह-जगह तैनात रही फोर्स
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पहला शाही स्नान 15 जनवरी को है। सोमवार को जिले समेत आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कुंभ के लिए रवाना होंगे। इसके लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर अफसर व्यवस्था में लगे रहे। प्रशासन ने भी यातायात की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। जगह-जगह पुलिस के साथ बीएसएफ के जवानों को लगाया गया है।
15 जनवरी से प्रयागराज मेें कुंभ का आगाज होने जा रहा है। मकर संक्रांति पर दान-पुण्य के बीच पहला शाही स्नान होगा। जिले से लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान को प्रयागराज के लिए रुख करेंगे। इसके अलावा जिले के रास्ते से होकर बस्ती, गोंडा, बहराइच, सुल्तानपुर, अयोध्या, रायबरेली, लखनऊ सहित दर्जनभर से अधिक जनपदों से श्रद्धालुओं का रेला निकलेगा। एक माह तक संगम की रेती में कल्पवास वाले श्रद्धालु रविवार को दिनभर निकलते रहे। जिलेभर के सभी मार्गों पर कल्पवासियों के वाहन दिखे। शहर में जाम के चलते अव्यवस्था न हो, इसके लिए जगह-जगह पुलिस की तैनाती रही। फोर्स कल्पवासियों के वाहन को आगे बढ़ाती रही। मैजिक, डाला, डीसीएम, ट्रैक्टर आदि गाडिय़ों से कल्पवासी दिनभर निकलते रहे। इसी तरह रोडवेज बस अड्डे पर भी स्नानार्थियों की भीड़ रही। मेला स्पेशल बसों पर श्रद्धालुओं की भीड़ खचाखच भरी रही। बस अड्डों पर दिनभर चहल- पहल रही। कमोवेश यही हाल रेलवे स्टेशन का भी रहा। सुबह से ही प्रयागराज को जाने वाली ट्रेंनों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। शाम को जाने वाली मेला स्पेशन ट्रेन के लिए श्रद्धालु रेलवे स्टेशन परिसर में इंतजार दिखे। प्लेटफार्मों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सिर पर गठरी व हाथ में बैग लिए अपने- अपने परिजनों के साथ लोग मेला स्पेशल की जानकारी लेते रहे। स्टेशन पर भी स्नानार्थियों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम रहा। मेन गेट से लेकर प्लेटफार्म पर जगह-जगह फोर्स तैनात रही।
इनसेट-------------------
बस पकड़ने की जल्दबाजी में छूट गया कलेजे का टुकड़ा
प्रयागराज जा रही बस को पकडने की जल्दबाजी में महिला अपने बच्चे को ही भूल गई। भुपियामऊ चौराहे पर जैसे ही बस रुकी कि सवारियों के बीच वह सामान रखने को लेकर मशक्कत करने लगी। इस बीच बस ने रफ्तार पकड़ ली। रास्ते में जब उसे बच्चे की याद आई तो वह बिलख पड़ी। इधर जानकारी होने पर भुपियामऊ चौकी प्रभारी ने बच्चे को अपने पास रखकर इसकी सूचना सभी थानों को दी। हालांकि थोड़ी देर में महिला चौराहे पर रोती बिलखती पहुंची। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद बच्चे को सौंप दिया।