{"_id":"5b3a260a4f1c1bf56e8bb24a","slug":"41530537482-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी रोग नियंत्रण पखवारे का डीएम ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी रोग नियंत्रण पखवारे का डीएम ने किया शुभारंभ
Updated Mon, 02 Jul 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रतापगढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखपालनगर में सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण पखवारे का शुभारंभ डीएम शंभु कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि दिमागी बुखार (नौकी बीमारी) से बचाव के तरीके अपनाएं जाएं। दिमागी बुखार जानलेवा हो सकता है और बच्चे शारीरिक एवं मानसिक बीमारी के शिकार हो सकते हैं। इसके बाद उन्होंने स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाई।
डीएम ने बच्चों और स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक से 15 वर्ष के बच्चों को यह रोग अधिक होता है। उन्होंने कहा कि रोग की रोकथाम के लिए संचारी स्वास्थ्य पखवाड़ा अभियान 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इस अभियान को सफल बनाने की बात कही। ग्रामसभा में यदि बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की संख्या अधिक हो, तो वहां पर कैंप लगाकर लोगों का इलाज किया जाएगा। गांव में क्लोरीन वितरण करने को कहा। जुलाई माह में बरसात का पानी एकत्र हो जाता है, जिससे अनेक प्रकार के कीटाणु एवं लारवा पनपने लगते हैं और विभिन्न प्रकार की बीमारियों को जन्म देते हैं। सीडीओ राजकमल यादव ने कहा कि शौच के लिए शौचालय का ही प्रयोग करें। अपने आसपास साफ-सफाई रखें। डीएम ने नौ जुलाई से ऑपरेशन कायाकल्प योजना प्रारंभ करके 500 केंद्रों का जीर्णोद्धार करने की बात कही है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. अरविंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
इसके बाद स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाई और अभिभावकों से बगैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में बच्चों को नहीं पढ़ाने की बात कही। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों में अधिक संख्या में नामांकन कराने के लिए अभियान में तेजी लाई जाएगी।