फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   41 mm of rain, still no relief from the sultry heat

41 मिमी बारिश, फिर भी उमसभरी गर्मी से राहत नहीं

Fri, 20 Aug 2021 03:36 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 20 Aug 2021 03:36 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को सुबह झमाझम बारिश हुई। बीच-बीच में रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं। इसके बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। दोपहर में धूप खिल गई। इससे उमसभरी गर्मी में और इजाफा हो गया।

विज्ञापन
41 mm of rain, still no relief from the sultry heat
वृहस्पतिवार को सुबह हुई रिमझिम बारिश में घर से बेटी के साथ निकली महिला। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

बृहस्पतिवार को सुबह झमाझम बारिश हुई। बीच-बीच में रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं। इसके बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। दोपहर में धूप खिल गई। इससे उमसभरी गर्मी में और इजाफा हो गया। 41 मिमी बारिश के बाद भी दिनभर लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल रहे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 35.4 व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


सप्ताह भर पहले दो दिन लगातार बारिश से मौसम सुहाना हो गया था। इसके बाद फिर बारिश नहीं हुई। आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ जारी होती रही। इससे गर्मी में इजाफा हो गया। लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल थे। बृहस्पतिवार को भोर में झमाझम बारिश शुरू हुई तो लोगों को लगा अब गर्मी से निजात मिल जाएगी। दोपहर में 12 बजे तक रुक-रुक रिमझिम बारिश व फुहारें पड़ती रहीं। इसके बाद भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। दोपहर में धूप खिल गई।
विज्ञापन


तल्ख धूप के बीच पश्चिमी हवाओं से उमसभरी गर्मी में और भी इजाफा हो गया। शहर में सरकारी कार्यालयों एवं घरों में पंखे फर्राटे भरते रहे। वहीं बारिश से जगह-जगह किचपिच व जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के पल्टनबाजार, बेगम वार्ड, आजाद नगर, दहिलामऊ उत्तरी, शिवजीपुर, जोगापुर, विवेक नगर आदि मोहल्लों में जलजमाव व किचपिच की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अधिकतम तापमान 34.5 व न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कुल 41 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed