{"_id":"63655bdd96e294212c2ed2b0","slug":"40-thousand-stolen-by-entering-the-shop-in-broad-daylight-pratapgarh-news-ald3452539116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े दुकान में घुसकर 40 हजार की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन दहाड़े दुकान में घुसकर 40 हजार की चोरी
विज्ञापन
40 thousand stolen by entering the shop in broad daylight
पानी लेने गए दुकानदार की दुकान में घुसकर कुछ लोगों ने उसके गल्ले में रखे 40 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार लौटा और गल्ले से रुपये गायब देखे तो उसके होश उड़ गए। सीसीटीवी में देखकर पुलिस को सूचना देते हुए एक व्यक्ति की पहचान कर ली गई। बाद में तीन लोगों को पूरे पैसे के साथ पकड़ लिया गया।
जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार निवासी मो.जैद ने मोबाइल की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार को दिन में एक बजे वह दुकान से बाहर पानी लेने गया था। इस दौरान कुछ लोग उसकी दुकान में घुस गए। इसके साथ ही दुकान से 40 हजार रुपये लेकर चले गए। दुकानदार लौटा तो उसने सामान बिखरा हुआ पाया। शक होने पर उसने अपना गल्ला देखा तो उसके होश उड़ गए।
आसपास खोज करने पर कोई नहीं मिला तो उसने आस पास के दुकानदार व सबलगढ़ प्रधान अफजल अंसारी सहित अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना पुलिस को देते हुए सीसीटीवी जांची गई। इस पर उसमें एक व्यक्ति की पहचान कर ली गई। बाइक से कुछ लोग उसके घर महेशगंज थाना के गोड़वा गांव पहुंचे। वहां उसे रास्ते में ही पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
उसके पास से 20240 रुपये भी बरामद हो गए। पूछताछ में उसने अपने साथ दो अन्य साथियों के होने की बात कही। इस पर उसे पकड़कर डेरवा चौकी ले जाया गया। वहां पूछताछ के बाद पुलिस की मदद से दो अन्य लोगों को भी पकड़कर पैसा बरामद कर लिया गया। देर शाम पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही थी।