फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   4.20 lakh children were deprived of polio dose

पोलियो खुराक से वंचित रह गए 4.20 लाख बच्चे

Thu, 30 Sep 2021 11:55 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
4.20 lakh children were deprived of polio dose
polio drop
कोरोना संकट का असर पोलिया अभियान पर भी पड़ा है। नौ माह से जिले में अभियान नहीं चलाया गया है। इससे जिले के 4.20 लाख बच्चे पोलियो की खुराक से वंचित हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग नौनिहालों को पोलियो से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण के साथ खुराक पिलाता है। इसके अलावा पोलियो अभियान के माध्यम से बच्चों को पोलियो की खुराक देने की व्यवस्था है। पहले यह अभियान हर चलाया जाता था, लेकिन अब यह प्रतिवर्ष चार चरणों में चलता है।
विज्ञापन

जिले में पोलियो अभियान बीते नवंबर माह में चलाया गया था। एक बार शासन की ओर से सितंबर माह में अभियान चलाने का आदेश जारूर आया था, मगर बाद में उसे निरस्त कर दिया गया। अभियान में 4.20 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस वर्ष में तीन अभियान चलाए जाने थे, लेकिन कोरोना संकट के चलते जिले में पोलियो अभियान शुुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

नवजात बच्चों को टीकाकरण के समय पोलियो की खुराक दी जा रही है। कोरोना संकट की वजह से रोके गए अभियान के सितंबर माह में शुरू होने की संभावना थी, लेकिन सरकार ने अभियान स्थगित कर दिया है। शासन से निर्देश मिलने के बाद अभियान का शुभारंभ होगा। महेश सिंह, जिला सहायक प्रतिरक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed