फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   39 more infected including EO of Kunda Nagar Panchayat

कुंडा नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी समेत 39 संक्रमित

Wed, 19 Aug 2020 12:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
39 more infected including EO of Kunda Nagar Panchayat
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। 24 घंटे के भीतर मंगलवार को कुंडा नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी समेत 39 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। पट्टी विकास खंड के एडीओ पंचायत भी संक्रमित हो गए हैं। इससे नगर पंचायत से विकास विभाग में हड़कंप मचा रहा। जिले में अब तक कोरोना से 22 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जांच कराई जा रही है। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी में एंटीजन जांच हुई। जिसमें आठ लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई।
विज्ञापन

जिसमें तीन महिला व पट्टी कस्बे के पांच पुरुष हैं। जबकि बाबा बेलखरनाथ धाम में कराई गई जांच में एडीओ पंचायत पट्टी की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उड़ैयाडीह मोड़ पर संचालित होटल का कर्मचारी भी पाजिटिव मिला। नगर पंचायत कुंडा के ईओ समेत चार लोग कोरोना संक्रमित निकले। संग्रामगढ़ बाजार में भी चार कोरोना पाजिटिव सामने आए हैं। इनमें तीन रामपुर संग्रामगढ़ विकासखंड के रहने वाले हैं। हीरागंज का भी एक व्यक्ति पाजिटिव मिला। रानीगंज सीएचसी के एलटी समेत तीन लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर की रहने वाली एक गर्भवती महिला व लच्छीपुर में एक युवक संक्रमित मिला है। कोहड़ौर के भाटी गांव में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मरीजों में से अधिकांश लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। कुछ लोगों को संत एंथोनी कालेज में बने कोविड अस्पताल लाया गया। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार जांच चल रही है। लोग अब खुद से अपनी जांच करा रहे हैं। ऐसे में संक्रमित लोगों का जल्दी पता चल जा रहा है।
रिमांड पर आया हत्यारोपी निकला कोरोना संक्रमित
रिमांड पर लाया गया हत्यारोपी भी कोरोना संक्रमित निकला। अंतू थाना क्षेत्र के मत्तूपुर बोझी निवासी बाबूलाल वर्मा का अपने पड़ोसी राजेश यादव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 20 मई को बाबूलाल वर्मा की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भतीजे अभिषेक की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही सचिन यादव समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। हत्या के बाद से सचिन फरार चल रहा था। कुछ दिनों पहले उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अंतू पुलिस ने न्यायालय की अनुमित के बाद उसे रिमांड पर लिया।
पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली। जेल में दाखिल करने से पहले उसकी सीएचसी में एंटीजन जांच कराई गई। जिसमे वह संक्रमित निकला। इससे हड़कंप मच गया। उसे जेल में बने कोविड सेल में भेजा गया है। थाना परिसर को सैनिटाइज कराने की तैयारी चल रही है। उसे जेल से लाने वाले पुलिसकर्मियों की भी जांच कराई जाएगी।

जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
जानलेवा हमले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक न होने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। महेशगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर चौरास निवासी श्रीकांत मिश्रा पुत्र पशुपतिनाथ मिश्रा का आरोप है कि उसके पट्टीदार करुणेंद्र मिश्रा, पुष्पा मिश्रा, जीतेंद्र मिश्रा, श्यामजी मिश्रा ने जबरन उनकी जमीन पर कब्जा कर रखा है। न्यायालय में मामला विचाराधीन है। 13 अगस्त को इन लोगों ने पुष्पा मिश्रा के ललकारने पर अनिल मिश्रा व अशोक मिश्रा को जान से मारने के लिए हमला कर दिया। इस मामले में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज है। इसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। महेशगंज पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed