फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   37 more people engulfed corona, including Sangipur SO, brother of Raniganj MLA

रानीगंज विधायक के भाई, सांगीपुर एसओ समेत 37 और लोग कोरोना की चपेट में

Sun, 02 Aug 2020 10:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
37 more people engulfed corona, including Sangipur SO, brother of Raniganj MLA
ाबागंज स्थित रानीगंज विधायक आवास पर दवा का छिड़काव करते पालिका कर्मी। - फोटो : PRATAPGARH
जिले में कोरोना का कहर जारी है। रविवार को रानीगंज विधायक धीरज ओझा के भाई, सांगीपुर थाने के एसओ समेत 37 संक्रमित मिले। सांगीपुर थाने में एसओ के अलावा दो और पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। रानीगंज के दांदूपुर में एक ही परिवार के सात तो कोहड़ौर बाजार में एक परिवार के छह लोग संक्रमित हो गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 514 हो गई है। रविवार को संक्रमित मिले लोगों में से कुछ होम आइसोलेशन में रखा गया है तो कुछ लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी चलती रही।
विज्ञापन

रानीगंज विधायक के भाई की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। सांगीपुर थाना प्रभारी और दो सिपाहियों के साथ लालगंज थाने से संबद्ध डायल 112 का सिपाही भी कोरोना संक्रमित मिला है। कुंडा के पुरबियन का पुरवा गांव में एक ही परिवार के सात लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें दो बालिकाएं और एक महिला है। कोहड़ौर बाजार में एक ही परिवार के छह लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

वहीं दो दिनों पहले रानीगंज के दांदूपुर गांव में मिले एक कोरोना संक्रमित के परिवार के सात और सदस्यों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें एक महिला, तीन बालिकाएं और तीन युवक शामिल हैं। बाघराय बाजार में तीन युवक, सांगीपुर में मेडिकल स्टोर संचालक, लालगंज कस्बे का एक युवक और लक्ष्मणपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व उसका बेटा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कुंडा के प्रेम नगर में एक महिला तो महेवा मलकिया में युवक और कुंडा में स्थित एक स्कूल का एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिला है। पट्टी के दुखियापुर में सूरत से लौटे दंपति भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। लगातार लालगंज और सांगीपुर थाने के पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग भी हैरान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

202 मरीज हो चुके हैं स्वस्थ
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि 202 कोरोना संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है। हाल में अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले लोगों को आठ दिनों तक होम क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है।
लालगंज में छह, संत अंथोनी में 69 मरीजों का चल रहा इलाज
कोरोना संक्रमित मरीजों में एलवन अस्पताल लालगंज में महज छह मरीज भर्ती हैं। संत अंथोनी में 69 मरीजों को भर्ती कर स्वास्थ्य विभाग इलाज कर रहा है। लालगंज पूरे केेशवराय स्थित ट्रामा सेंटर को अभी पूरी तरह से खाली रखा गया है। जिला अस्पताल में इन दिनों एक भी मरीज नहीं है। 14 मरीज प्रयागराज में भर्ती हैं। वहीं दस लखनऊ तो एक बनारस में भर्ती है। 97 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए हैं।

गर्भवती महिलाओं की जिस तरह प्रसव के पहले ब्लड ग्रुप, हिमोग्लोबिन, एचआईवी सहित कई अन्य जांचें कराई जाती हैं, उसी तरह अब प्रसव के एक दिन पहले कोरोना की जांच करानी होगी। इसी तरह सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों की कोरोना जांच जरूर की जाएगी। बिना कोरोना जांच के डाक्टर आपरेशन नहीं करेंगे। बुजुर्गों के साथ टीबी, दमा और ह्दय रोगियों को अस्पताल बुलाकर उनकी कोरोना की जांच कराई जाएगी।
डॉक्टर एके श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed