फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   36 people found corona infected, number of active patients increased to 169

36 लोग मिले कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 169

Sat, 29 Jan 2022 11:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
36 people found corona infected, number of active patients increased to 169
मेडिकल कालेज ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ने से नहीं रही सोशल डिस्टेंसिंग। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
जिले में शनिवार को 24 घंटे के भीतर 36 लोग कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों मेें तीन लोग अमेठी और दो लोग रानीगंज के थरिया गांव के रहने वाले हैं। सभी मरीजों को डॉक्टरों की निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की जांच में रानीगंज थरिया के एक दस वर्षिय बालक समेत दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
वहीं, अमेठी जनपद के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। लालगंज अझारा का युवक, दिलीपपुर की महिला समेत 36 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि शनिवार को दस मरीज स्वस्थ हुए। उधर, शनिवार को जिले के 1831 लोगों को बूस्टर डोज दी गई। 1468 किशोरों और 16730 युवाओं का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

अपनी ही जांच को नहीं मानता स्वास्थ्य विभाग
संक्रमण का फैलाव पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सीएचसी-पीएचसी और बस स्टैंड के साथ रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच करवा रहा है। अधिकांश सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में एंटीजन जांच की जा रही है। एंटीजन किट भी स्वास्थ्य विभाग ही मुहैया करा रहा है। मगर पॉजिटिव आने वाले मरीजों की रिपोर्ट मानने के लिए सीएमओ तैयार नहीं हैं। ऐसे लोगों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह जरूर दी जाती है, मगर मरीजों की संख्या पोर्टल पर अपलोड नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडा के एक प्राइवेट अस्पताल में हुई जांच में दो दिनों के भीतर डेढ़ सौ से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, मगर उनका डाटा अपलोड नहीं किया गया। एसीएमओ सीपी शर्मा ने बताया कि एंटीजन पॉजिटिव मरीजों की आरटीपीसीआर जांच कराई जाती है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें कोरोना संक्रमित माना जाता है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें संक्रमित नहीं माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed