{"_id":"5a75fa0e4f1c1b89268b81c6","slug":"35-paypal-payers-stopped-reply-from-tehsildar-sadar","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 लेखपालों का वेतन रोका, तहसीलदार सदर से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 लेखपालों का वेतन रोका, तहसीलदार सदर से जवाब तलब
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाधान दिवस और संपत्ति रजिस्टर पूर्ण नहीं होने पर 34 लेखपालों पर गाज गिरी है। कंधई में एक लेखपाल के गायब रहने पर 35 लेखपालों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। अंतू में तहसीलदार सदर अनिल कुमार यादव के गायब रहने पर डीएम ने जवाब तलब किया है।
शनिवार को समाधान दिवस की हकीकत जानने के लिए डीएम शंभु कुमार और एसपी शगुन गौतम ने अंतू और कंधई थानों का औचक निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कंधई थाने में उपस्थित 34 लेखपालों के समाधान एवं संपत्ति रजिस्टर का डीएम ने अवलोकन किया। समाधान दिवस रजिस्टर और संपत्ति रजिस्टर अपूर्ण मिला, जबकि एक लेखपाल गायब था। इस पर डीएम ने 35 लेखपालों के जनवरी माह के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी। नायब तहसीलदार पट्टी राजकपूर के राजस्व वादों में लापरवाही बरतने पर कड़ी फटकार लगाई।
साथ ही एक हफ्ते में रजिस्टर पूर्ण करने को कहा। एसपी शगुन गौतम ने कंधई थाने में टूटी बाउंड्रीवाल और कार्यालय के फर्श पर गंदगी देखकर कोतवाली इंचार्ज कृष्णवीर सिंह को कड़ी फटकार लगाई। डीएम से अंतू थाने में पूरेरामदेव निवासी श्रीनाथ यादव और मथुरा प्रसाद यादव, मेवालाल हरिजन निवासी आशापुरभाटन ने हरिशंकर शर्मा के खिलाफ आबादी की जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की।