फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   35 more infected including DM's steno, BJP leader

डीएम स्टेनो, भाजापा नेता समेत 35 और लोग कोरोना संक्रमित

Wed, 29 Jul 2020 11:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
35 more infected including DM's steno, BJP leader
रोडवेज बस अड्डे पर कर्मचारियों का सेम्पल लेते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : PRATAPGARH
जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू होने लगा है। बुधवार को डीएम के स्टेनो और भाजपा नेता समेत 35 नए केस सामने आए। संक्रमित लोगों में दो दरोगा समेत दस पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। एक साथ इतने मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुुआ है।
विज्ञापन

डीएम के स्टेनो, गनर समेत पांच लोगों की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई। वहीं लालगंज कोतवाली के एक दरोगा, दो सिपाही, पुलिस लाइन में तैनात एक दरोगा, तीन सिपाही, कुंडा कोतवाली के दो सिपाही और महेशगंज थाने का एक सिपाही भी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा के एक बैंक कर्मचारी और पट्टी के युवक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिलबिला के एक भाजपा नेता व उनके परिवार के दो सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। संग्रामगढ़ नेवढ़िया का युवक, लालगंज चंदापुर का युवक, गहरी प्रधान का बेटा और भतीजी, एसपी आफिस का एक दरोगा और तीन सिपाही, बाघराय कोर्राही में एक महिला, एक अधेड़ और एक बालक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मानधाता के दानपुर का एक रोडवेज कर्मचारी, पूरे सुखचैन पट़्टी का युवक और हीरागंज का एक युवक भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मिले लोगों को कोविड अस्पताल के साथ होम आइसोलेट करने की तैयारी करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिटाइजेशन के साथ शुरू हई सैंपलिंग
डीएम के स्टेनो और पुलिस लाइन के सिपाही और दरोगा के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद आननफानन में सीएमओ ने अन्य कर्मचारियों की सैंपलिंग शुरू करा दी। टीम भेजकर डीएम आवास और डीएम कैंप कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया। इसके बाद एसपी आफिस में सीओ और एएसपी सहित 200 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।

सीएमओ आफिस में ड्रामा करता रहा संक्रमित
एक कोरोना संक्रमित बुधवार को सीएमओ कार्यालय पहुंच गया। कर्मचारी उसे बाहर बैठने के लिए कहते रहे, मगर वह किसी की नहीं सुन रहा था। विभाग के ही दो कर्मचारी उसे सीएमओ के चैंबर सहित अन्य कक्षों में घुमाते रहे। इससे अन्य कर्मचारियों में रोष है। सूचना पर सीएमओ पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर भाजपा नेता को एसआरएन प्रयागराज भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed