फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   3451 transformers blew up in six months, capacity enhancement campaign lost steam

Pratapgarh News: छह माह में फुंक गए 3451 ट्रांसफॉर्मर, क्षमता वृद्धि अभियान की निकली हवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
3451 transformers blew up in six months, capacity enhancement campaign lost steam
बिजली मरम्मतीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी आपूर्ति व्यवस्था बेहतर नहीं हो सकी है। जिले में छह माह में 3451 ट्रांसफॉर्मर फुंक चुके हैं। जबकि 50 करोड़ रुपये से ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता में वृद्धि की गई है।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीणांचलों में ओवरलोड के चलते लगातार फुंक रहे ट्रांसफॉर्मरों से आपूर्ति व्यवस्था चरमरा रही है। जबकि विद्युत निगम ने करीब 50 करोड़ की लागत से नए उपकरण लगाने के साथ लगभग 150 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि की है। 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मरों को 250 कर दिया गया है। 50 केवीए वाले ट्रांसफॉर्मर की क्षमता 100 कर दी गई है। बावजूद इसके ट्रांसफॉर्मर निगम का साथ नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

लालगंज और चिलबिला वर्कशॉप में अप्रैल व मई माह में प्रतिदिन छह से आठ ट्रांसफॉर्मर मरम्मत के लिए आते थे। वर्कशॉप में रोजाना 10 के करीब ट्रांसफॉर्मरों की मांग है। वर्कशॉप से आपूर्ति दो से तीन दिन बाद हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च से सात सितंबर तक जिले में 3451 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि की गई है। खराब ट्रांसफॉर्मरों को 72 घंटे के अंदर दुरुस्त कर बदला जा रहा है।
डिवीजनवार फुंके ट्रांसफॉर्मरों का आंकड़ा
लालगंज- 856
प्रतापगढ़- 969
रानीगंज- 698
कुंडा- 928
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed