Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   34 people arrested in the riot, silence in the colony

Pratapgarh News: बवाल में 34 लोग गिरफ्तार, बस्ती में सन्नाटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
34 people arrested in the riot, silence in the colony
रानीगंज के रामनगर जोगियान बस्ती में हुए बवाल में रविवार को पुलिस ने 34 लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमे में यह भी आरोप है कि 41 नामजद व 15 अज्ञात उपद्रवियों ने सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। घटना के बाद बस्ती में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

महिलाएं व पुरुष घर से फरार हैं। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है। रानीगंज थाने के रामनगर जोगियान बस्ती में शनिवार की शाम बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ था। दोनों पक्षों के बीच ईंट पत्थर, सब्बल, राड व लाठी डंडे चले थे।
विज्ञापन

पथराव से दोनों पक्ष के मकान के हिस्से भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। सूचना पर दिलीपपुर, पट्टी, फतनपुर के अलावा पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स रामनगर पहुंची।
एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल को खुद घटनास्थल पहुंचना पड़ा। पुलिस ने रात भर दबिश देकर दोनों पक्षों से 34 लोगों को पकड़ लिया। रानीगंज पुलिस ने दोनों पक्षों से 41 नामजद व 10-15 अज्ञात खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि गिरफ्तार 34 लोगों को जेल भेजा जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीआरवी ने दी थी सूचना: घटना की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम के पुलिसकर्मी ने रानीगंज थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह को बताया कि मारपीट व पथराव में 50 लोग घायल हुए हैं। जल्द आइए, यह सुनते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। कई थानों की पुलिस के साथ अफसर घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed