फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   32.98 percent votes cast amid clashes at polling stations

Pratapgarh News: मतदान केंद्रों पर झड़प के बीच 32.98 फीसदी पड़े वोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
32.98 percent votes cast amid clashes at polling stations
नगर पालिका परिषद बेल्हा चेयरमैन के उपचुनाव में कुछ मतदान केंद्रों पर भाजपा, सपा व निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों की झड़प के बीच 32.98 फीसदी मतदान हुआ। मतदाताओं ने उपचुनाव को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखाई। पिछले वर्ष की तुलना में मतदान 17 फीसदी कम रहा। वर्ष 2023 में 50.24 फीसदी मत पड़े थे।
विज्ञापन

उपचुनाव के लिए मंगलवार को शहर के 25 वार्डों के 110 मतदान स्थलों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिसकर्मियों व मजिस्ट्रेट की तैनाती की थी। मतदान के दौरान अजीत नगर, जीआईसी, हादीहाल, अचलपुर, मीराभवन में भाजपा प्रत्याशी हेमलता सिंह, सपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह राय साहब और निर्दलीय प्रत्याशी रवि गुप्ता के समर्थकों के बीच फर्जी मतदान को लेकर झड़प हुई। हालांकि पुलिस की सक्रियता से सभी को हटाया गया। अजीत नगर मतदान केंद्र पर मतदान के दौरान कई बार टकराव की नौबत आई।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच 110 मतदान स्थलों पर शांतिपूर्ण मतदान होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। ड्रोन कैमरे से पुलिस नजर रखे हुए थी। चुनाव प्रेक्षक पुष्पराज सिंह, डीएम संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा लगातार बूथों का निरीक्षण कर जायजा लेते रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि उपचुनाव में 32.98 फीसदी मतदान हुआ है। 19 दिसंबर को जीआईसी में मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed