फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   32 candidates in fray in twelve blocks in Pratapgarh

प्रतापगढ़ में बारह ब्लॉकों में 32 प्रत्याशी मैदान में 

Thu, 08 Jul 2021 11:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Jul 2021 11:41 PM IST
सार

  • गहमागहमी के बीच प्रमुख पद के लिए ब्लॉकों में हुआ नामांकन, पांच ब्लॉकों में प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित  
  • मानधाता में सबसे अधिक सात प्रत्याशियों ने किया नामांकन, नौ लोगों ने खरीदा था पर्चा  

विज्ञापन
32 candidates in fray in twelve blocks in Pratapgarh
prayagraj news : प्रतापगढ़ में नामांकन पत्र दाखिल करते प्रत्याशी। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

ब्लॉकों में भारी गहमागहमी के बीच बृहस्पतिवार को प्रमुख पदों के चुनाव के लिए नामांकन हुआ। पांच विकास खंडों में प्रमुखों के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद अब जिले के 12 ब्लॉकों में 32 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन ब्लॉकों में शनिवार को मतदान होगा।  मानधाता ब्लाक में सबसे अधिक सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। अधिकांश ब्लॉकों में दो-दो प्रत्याशी होने से आमने-सामने की टक्कर होगी। नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रवेश द्वार पर भारी संख्या तैनात पुलिसकर्मी आने-जाने वालों पर नजर रखे हुए थे। प्रभारी एसपी एलआर कुमार ने नामांकन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया। 
विज्ञापन

32 candidates in fray in twelve blocks in Pratapgarh
prayagraj news : प्रतापगढ़ में नामांकन पत्र दाखिल करते प्रत्याशी। - फोटो : प्रतापगढ़
जिले के 17 विकास खंडों में बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए हुए नामांकन में पांच ब्लॉकों के प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। जबकि 12 विकास खंडों में दस जुलाई को मतदान होगा। मंगरौरा, बेलखरनाथधाम, पट्टी, रामपुर संग्रामगढ़ और बिहार ब्लॉक में प्रमुखों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ है। मानधाता में सबसे अधिक सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जबकि संडवाचंद्रिका, सदर, कुंडा, बाबागंज और कालाकांकर में दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा है। सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक हुए नामांकन में समर्थकों के साथ पहुंचने वाले प्रत्याशी अपनी जीत का दावा करते रहे। नामांकन करने वाले प्रत्याशी शुक्रवार को अपना नाम वापस ले सकेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में हुई चूक से सावधान हुए प्रभारी एसपी एलआर कुमार लालगंज, संडवाचंद्रिका, सांगीपुर सहित कई ब्लॉकों का भ्रमणकर सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत खंगालते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed