{"_id":"5c9cd29abdec222dc9130793","slug":"31553781402-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमित भुगतान करने वाले बीडीओ से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमित भुगतान करने वाले बीडीओ से जवाब तलब
विज्ञापन

दो घंटे में करोड़ों रुपये का भुगतान होने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मनरेगा में दो घंटे के अंदर अनियिमित तरीके से करोड़ों का भुगतान करने के मामले में बीडीओ से जवाब तलब किया गया है। सामग्री का भुगतान करने वाले ब्लाकों का खाका गुरुवार को अधिकारी एकत्र कर ऐेसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की रणनीति बनाते रहे।
मनरेगा के 60 और 40 के अनुपात को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने पक्के कार्यों के भुगतान पर रोक लगा रखी थी। इसके बाद भी पट्टी इलाके के मंगरौरा, आसपुर देवसरा और बेलखरनाथधाम, लालगंज विकास खंड में अनियमित रूप से करोड़ों रुपये के भुगतान का मामला सामने आने पर अफसरों की नजर टेढ़ी हो गई है। मंगलवार की शाम मंगरौरा में 88.29 लाख, लालगंज में 50.34 लाख, आसपुर देवसरा में 42.71 लाख, पट्टी में 14.41 लाख, बेलखरनाथधाम में 1.16 लाख और सदर में 12.61 लाख रुपये का भुगतान कर लिया गया है। सीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अनियमित भुगतान करने वाले बीडीओ और लेखाकार को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।