फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बिजली से वंचित मजरों को चिह्नित करने में चकराया डाक विभाग

बिजली से वंचित मजरों को चिह्नित करने में चकराया डाक विभाग

Tue, 23 Oct 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
बिजली से वंचित मजरों को चिह्नित करने में चकराया डाक विभाग
बिजली से वंचित मजरों को चिह्नित करने में चकराया डाक विभाग
विज्ञापन

महीने भर के प्रयास के बाद भी अब तक साफ नहीं हो सकी है तस्वीर, अधर में लटका काम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सौभाग्य योजना के तहत बिजली से वंचित मजरों का विद्युतीकरण अधर में लटक गया है। शासन ने ऐसे मजरों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी डाक विभाग को दी थी, लेकिन माह भर बीतने के बाद भी विभाग अब तक बिजली से वंचित मजरों की सूची नहीं तैयार कर सका है। इससे विद्युतीकरण के कार्य में विलंब हो रहा है।

हर घर को बिजली से रोशन करने के लिए सरक ार ने सौभाग्य योजना का संचालन किया है। कोई भी गांव व मजरा बिजली से वंचित न रहे, इसके लिए विभाग ने योजनाबद्ध तैयारी की है। जिले में सौभाग्य योजना से विद्युतीकरण के लिए 389 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। वहीं विभाग की ओर से मोटे तौर पर बिजली से वंचित मजरों की लिस्ट बनाई गई थी। शासन की ओर से मजरों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी डाक विभाग को दी गई। जिसमें बिजली से वंचित मजरों के साथ ही घर की भी सूची तैयार की जानी है। अभियान करीब एक माह पहले शुरू हुआ। इसके तहत डाक विभाग द्वारा टीमें निर्धारित की गई थीं। लेकिन जिले में बिजली से वंचित मजरों व घरों को चिह्नित करने में डाक विभाग के कर्मचारियों को पसीना छूट रहा है। मजरों, पुरवों व ग्राम पंचायतों की सूची बनाने में वह चक्कर खा रहे हैं। इसके अलावा घरों की सूची बनाने में उन्हें दिक्कत हो रही है। यही कारण है कि महीने भर बाद भी अभी सूची तैयार नहीं हो सकी है। जिले में बिजली से वंचित मजरों की अब तक तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। ऐसे में सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण का कार्य अब तक नहीं शुरू हो सका है। अधीक्षण अभियंता एसके सिंह ने बताया कि डाक विभाग की ओर से अभी तक कोई रिपोर्ट मुझे नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed