फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   2845 girls of the district got two thousand each

जिले की 2845 बालिकाओं को मिले दो-दो हजार

Sat, 08 Feb 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
2845 girls of the district got two thousand each
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ने जिले की 2845 बालिकाओं के चेहरे पर खुशियां बिखेरी हैं। इन बालिकाओं के खाते में दो-दो हजार रुपये की पहली किस्त का भुगतान हो गया है। हालांकि जिले में 19,720 बालिकाओं ने आवेदन कर रखा है, मगर उन्हें अभी कुछ दिन इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने और स्वास्थ्य की देखभाल के लिए योगी सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना प्रारंभ कर रखी है। इस योजना के तहत एक परिवार की दो बेटियों को पांच किस्तों में 15-15 हजार रुपये दिए जाएंगे। जिले में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए चार माह से अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रयास का परिणाम रहा कि जिले में अभी तक 19,720 बालिकाएं आनलाइन आवेदन कर चुकी हैं। इनमें 2845 बालिकाओं के खाते में पहली किस्त का भुगतान हो गया है। पहली किस्त का भुगतान होने से यह विश्वास जगा है कि अब बकाया सभी किस्तों का भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल इन बालिकाओं के खाते में धनराशि पहुंचने से यह निश्चित हो गया है कि अब आवेदन करने वाली और बालिकाओं को भी योजना का लाभ मिलेगा।
पांच साल बाद मिलेगी दूसरी किस्त
बालिकाओं को योजना के तहत लाभान्वित करने के लिए पांच श्रेणियां बांटी गई हैं। उदाहरण के तौर पर अगर कक्षा एक में पढने वाली छात्रा को यह धनराशि मिल चुकी है तो अब उसे कक्षा छह में दाखिला लेने के बाद ही दूसरी किस्त का भुगतान किया जाएगा।

29 फरवरी है आवेदन की अंतिम तिथि
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत आवेदन करने के लिए 29 फरवरी की तिथि निश्चित है। 29 फरवरी तक आवेदन करने वाली बालिकाओं को योजना का लाभ मिलेगा।
जिले की 2845 बालिकाओं के आवेदन सत्यापित होते ही खाते में दो-दो हजार रुपये की रकम भेजी गई है। ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा है। 31 मार्च तक अधिकांश लाभार्थियों के खाते में धनराशि पहुंच जाएगी।
रनबहादुर वर्मा, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed