{"_id":"5f7e134c8ebc3e9ba1388a77","slug":"28-more-people-including-bank-manager-infected-pratapgarh-news-ald288339615","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर समेत 28 और लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर समेत 28 और लोग संक्रमित
विज्ञापन
बेलखरनाथ ब्लाक के सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ डा0 एके श्रीवास्तव।
- फोटो : PRATAPGARH
जिले में फिर कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बुधवार को चौबीस घंटे के भीतर 28 नए मरीज सामने आए। मानिकपुर में बैंक मैनेजर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोहड़ौर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रानीगंज में रिश्तेदारी में आया एक युवक संक्रमित मिला। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3885 हो गई है।
बुधवार को मानिकपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के प्रबंधक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ऐसे में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार बैंक को सील कर दिया गया। इसके पहले दो कर्मचारी संक्रमित मिले थे। सीएचसी प्रभारी कालाकांकर डॉ. मनोज वर्मा ने बताया कि बैंक के सभी कर्मचारियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।
इसमें शाखा प्रबंधक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, कोहड़ौर क्षेत्र के सूर्यगढ़ पूरे कुमार गांव के एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। उधर, सीएचसी रानीगंज में रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। इसमें सांगीपुर क्षेत्र के सिलौधी का एक युवक पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
वह रानीगंज के बीठलपुर में रिश्तेदारी में आया था। रिश्तेदारों के साथ कोरोना जांच कराने सीएचसी पहुंचा तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अधीक्षक डॉ. पंकज मिश्र ने उसे जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सीएमओ डाक्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव का दावा है कि अब धीरे-धीरे कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है। पहला चरण समाप्त होने वाला है। उधर, डीएम डा. रुपेश कुमार ने बुधवार को कोविड अस्पताल एल 2 का निरीक्षण किया। उन्होोंने मरीजों से दवा और भोजन के बारे में जानकारी ली।