{"_id":"5b6b37174f1c1b8d6e8b4cd6","slug":"26-woman-lost","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ के आश्रय गृहों से 26 महिलाएं गायब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ के आश्रय गृहों से 26 महिलाएं गायब
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां चल रहे दो आश्रय गृहों पर डाले गए छापों में 26 महिलाएं गायब मिली हैं। अष्टभुजानगर तथा अचलपुर में चल रहे आश्रय गृहों में डीएम ने दिन में छापा मारा था। देर रात तक केवल छह महिलाएं ही इन आश्रय गृहों पर मिलीं। महिलाओं के गायब होने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा रहा। आश्रय संचालिकाओं से पूछताछ की जा रही थी।
शहर के अष्टभुजानगर में जागृति स्वाधार महिला आश्रय है। यहां पर बुधवार को दिन में जिलाधिकारी शंभु कुमार ने छापा मारा था। इस दौरान संचालिका ने आश्रय में रहने वाली महिलाओं की संख्या 16 बताई थी। मौके पर केवल एक महिला रजिया ही मिली थी। अन्य महिलाओं के बारे में संचालिका रमा मिश्रा ने बताया था कि वह काम करने के लिए बाहर गई हैं। प्रशासन रात तक महिलाओं का इंतजार करता रहा। रात करीब दस बजे एसडीएम सदर एसपी सिंह दलबल के साथ आश्रय पहुंचे। जहां तीन महिलाएं ही मिलीं। रजिस्टर में महिलाओं की संख्या 16 से बढ़कर 17 पहुंच गई थी। 14 महिलाएं आश्रय से गायब थीं। एसडीएम के सवाल पर संचालिका ने बताया कि आज महिलाएं नहीं लौटी हैं, उनकी तलाश की जा रही है। इसी प्रकार अचलपुर में चल रहे आश्रय गृह में 15 में से सिर्फ तीन महिलाएं रात तक मिलीं। यहां 12 महिलाएं गायब पाईं गईं।
संचालिका है भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष
अष्टभुजानगर स्थित जागृति महिला स्वाधार आश्रय की संचालिका रमा मिश्रा 2013 में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष व सभासद भी रह चुकी हैं। वह तीन साल से भी अधिक समय से महिला आश्रय का संचालन कर रही हैं।
विज्ञापन
अष्टभुजानगर आश्रय से 14 महिलाएं गायब मिली हैं। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि वित्तीय अनियमितता के लिए महिलाओं की संख्या बढ़ाकर दिखाई गई है। आश्रय में मौजूद तीन महिलाओं ने किसी प्रकार की शिकायत नहीं की है। रिपोर्ट विभाग के साथ ही शासन को भेजी जा रही है।
शंभु कुमार, डीएम।