फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   26 prisoners who are serving sentences for fifteen years will get freedom

1पंद्रह साल से सजा काट रहे 26 कैदियों को मिलेगी आजादी

Wed, 15 Dec 2021 11:43 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
26 prisoners who are serving sentences for fifteen years will get freedom
जिला कारागार में 15 साल से अधिक समय से निरुद्ध 26 कैदियों को आजादी मिलने की उम्मीद है। इसमें बुजुर्ग, बीमार व महिला कैदी शामिल हैं। दहेज हत्या समेत दूसरे मुकदमों में सजा काट रहे ऐसे बंदियों के चाल-चलन समेत अन्य जानकारियां हासिल करने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जिला कारागार पहुंचे। यहां अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक ऐसे बंदियों के अभिलेखों की जांच की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल व पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल बुधवार को जिला कारागार पहुंचे। जहां जेल अधीक्षक आरपी चौधरी ने अफसरों को सलामी दी। डीएम व एसपी जेल के भीतर दाखिल होने के बाद उन कैदियों के अभिलेख तलब किए, जो लंबे समय से सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन

इनमें नैनी जेल से आए 18, 2-2 प्रतापगढ़, आगरा, एक मथुरा और तीन लखनऊ के कैदी शामिल हैं। ये लोग 15 साल से अधिक समय से जेल में सजा काट रहे हैं। ये लोग जानलेवा हमला, दहेज हत्या समेत दूसरे अपराधों में न्यायालय से सजा पा चुके हैं। अधिकांश कैदियों की उम्र भी पचास पार हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिलेखों की छानबीन के दौरान अधिकारियों ने ऐसे कैदियों से बातचीत की। जेल में रहने के दौरान उनकी गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली गई। संभावना जताई जा रही है कि सभी कैदियों की रिहाई के लिए न्यायालय पत्र भेजा जाएगा। जेल अधीक्षक आरपी चौधरी ने बताया कि अधिकारियों की संस्तुति के बाद कैदियों की रिहाई से संबंधित पत्र न्यायालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed