फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   26 people, including 4 policemen of SP office, found infected

एसपी कार्यालय के 4 पुलिसकर्मियों समेत 26 लोग मिले संक्रमित

Fri, 14 Aug 2020 10:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
26 people, including 4 policemen of SP office, found infected
26 people, including 4 policemen of SP office, found infected
कोरोना की गिरफ्त में आए स्वॉट टीम प्रभारी की हालत में सुधार न देख पुलिस अधीक्षक ने उन्हें उपचार के लिए दिल्ली भेजा है। उनके साथ पुलिसकर्मियों की टीम भी भेजी गई है। वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चार पुलिसकर्मी समेत 26 लोगों कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1082 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर जारी है। कभी कम तो कभी अधिक संख्या हर दिन नए केस सामने आ रहे हैं। करीब दस दिन पहले स्वॉट टीम प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमण की गिरफ़्त में आ गए थे। लक्षण न होने के चलते सभी को होम क्वारंटीन कराया गया।
विज्ञापन

स्वॉट टीम प्रभारी को अभी भी कोई लक्षण नहीं है, लेकिन उनकी घबराहट बनी हुई है। मामले की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उपचार की व्यवस्था कराई। शुक्रवार की शाम उन्हें पुलिसकर्मियों के साथ एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया। शुक्रवार को भी 24 घंटे की रिपोर्ट में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चार पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा बेलखरनाथधाम विकासखंड में तैनात एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित निकला। वहीं रानीगंज में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। कुल 26 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। हालांकि गुरुवार के मुकाबले संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। जिले में अभी तक 522 केस एक्टिव हैं जबकि 492 लोग रिकवर हो चुके हैं। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि लोगों को खुद जागरूक रहकर अपनी जिंदगी की हिफाजत करनी होगी। अभी भी समय है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

नगर पालिका ने चलाया स्वच्छता का अभियान
प्रतापगढ़। नगर पालिका ने पंद्रह अगस्त को देखते हुए शहर की साफ-सफाई रात में कराने का अभियान शुरू कराया। शुक्रवार की रात भी शहर की सफाई ईओ नगर पालिका मुदित सिंह, सफाई निरीक्षक एसके सिंह, आरआई लाल बहादुर की देखरेख में की जाती रही। शहर के चौराहों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed