फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   25 people prosecuted in serious sections 14 sent to jail

25 लोगों पर गंभीर धाराओं में केस, 14 भेजे गए जेल

Sat, 27 Jun 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
25 people prosecuted in serious sections 14 sent to jail
सेमरा में प्रधानी की रंजिश व वर्चस्व की जंग को लेकर हुए बवाल में 25 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, घटना में गोली लगने से घायल लोगों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

उदयपुर के सेमरा गांव में प्रधानी की रंजिश व वर्चस्व की जंग में ग्राम प्रधान सैफ खान व पूर्व प्रधान अनवारुल के बीच गुरुवार को बवाल हो गया था। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। गोली लगने से एक पक्ष से मंसूर व दूसरे पक्ष से शहबाज घायल हो गए थे। मामले में देर रात प्रधान सैफ खान की तहरीर पर अनवारुल, एहसानुल, अनसारुल, सहबाज उर्फ तौसीफ, सहवान उर्फ असफाक, सोहराब, मो. अजहर, शान मोहम्मद, रज्जब अली, अयूब, सलमान, जुम्मन, रियाजुल के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा, दहशत फैलाने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। जबकि दूसरे पक्ष से रियाजुल हसन की तहरीर पर विपक्षी ग्राम प्रधान सैफ खान, अकील अहमद, मो. आसिफ खान, मो. असद खान, सुहेल अहमद, अकील अहमद, अरसद खान, मो. मुस्लिम, मंसूर अहमद, अहमद रजा, मो. हसनैन, आमिर खान व आसिफ खान के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा की रिपोर्ट दर्ज की गई। घटना के बाद सीओ जगमोहन सिंह की देखरेख में उदयपुर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह दोनों पक्षों से सात-सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, गोली लगने से घायल हुए मंसूर व शहबाज की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बवाल में दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए चौदह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए उदयपुर पुलिस को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगमोहन सिंह, सीओ, लालगंज
दुष्कर्म के दो आरोपी धराए, गए जेल
क्षेत्र के एक गांव में युवती से हुए दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को सांगीपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सिंहनी ठाकुर सिंह का पुरवा निवासी राजा व अंतू के नेवादा निवासी राम बहादुर पाल को गिरफ्तार कर थाने ले आई। यहां पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को देर शाम जेल भेज दिया गया।

आगजनी के दो आरोपी गए जेल
थाना क्षेत्र के बड़ी इटौरी निवासी श्याम सुंदर तिवारी की चाय पान की गुमटी बुधवार की रात फूंक दी गई थी। पीड़ित ने मामले में शिव गोविंद व हरि गोविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। सांगीपुर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed