{"_id":"6980d7dcc5a24c79900a464f","slug":"25-candidates-filed-nominations-40-purchased-forms-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-158508-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 25 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, 40 ने खरीदा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 25 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, 40 ने खरीदा पर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को कचहरी परिसर स्थित सेंट्रल बार भवन से 40 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा। एल्डर कमेटी के समक्ष 25 उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र जमा किया।
अधिवक्ता राम पूजन पटेल, वीर विक्रम सिंह, मनोज बरनवाल, हरदेव कनौजिया, ध्रुव ओझा, ओमप्रकाश तिवारी, अभिनव प्रताप सिंह, वकार अहमद, अंकित दुबे, अंकित पाठक, राम विक्रम सिंह, आलोक शुक्ला, आशीष मिश्र, अजय प्रताप सिंह, अभिनव मिश्रा, अनीश मिश्रा, पंकज शर्मा, चंद्रकांत यादव, राकेश पांडेय, अनीश गुप्ता, राकेश गुप्ता, धीरेंद्र शर्मा, मिश्रीलाल यादव, धीरेंद्र तिवारी, द्वारका प्रसाद मिश्र ने अलग-अलग पदों के लिए नामांकन किया। इस मौके पर एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के अध्यक्ष देव नारायण शुक्ला, सदस्य जगत बहादुर सिंह, श्रीनाथ गुप्ता, रफीक खां, राधेश्याम मिश्र, प्रवक्ता विजय शंकर त्रिपाठी, परमानंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
कमेटी और पदाधिकारियों में तकरार, मामला पहुंचा हाईकोर्ट
जूनियर बार एसोसिएशन के महामंत्री विवेक त्रिपाठी ने बताया कि एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया में नियम की अनदेखी की जा रही है। बिना सदस्यों के नवीनीकरण के ही नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसकी शिकायत चिट फंड कंपनी में की गई थी। पूर्व में सदस्यों के नवीनीकरण का शुल्क भी जमा नहीं किया गया है। शिकायत का संज्ञान लेकर चिट फंड कंपनी ने एल्डर कमेटी को ऑडिट कराने के लिए पत्र जारी किया है। बावजूद इसके जबरन चुनाव कराने का प्रयास किया जा रहा है। मजबूरी में पदाधिकारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर नियम से चुनाव कराने की मांग की गई है। संभावना है कि मंगलवार व बुधवार को कोर्ट में मामले की सुनवाई हो सकती है।