फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   23 people found corona infected in the district including three employees of Civil Court Kunda

दिवानी न्यायालय कुंडा के तीन कर्मचारी समेत जिले में 23 लोग मिले कोरोना संक्रमित

Sun, 06 Feb 2022 01:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
23 people found corona infected in the district including three employees of Civil Court Kunda
corona
शनिवार को कुंडा दिवानी न्यायालय के तीन कर्मचारियों समेत 23 लोग कोरोना संक्रमित मिले। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि शनिवार को 25 मरीज स्वस्थ हुए हैं। दूसरी तरफ, स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच भी कम कर दी है। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर अब स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने शनिवार को 2237 लोगों का सैंपल लेकर जांच कराई। इसमें कुंडा दिवानी न्यायालय के तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, पट्टी में बुजुर्ग, बाबागंज में अधेड़, विश्वनाथगंज का युवक, अतरसंड, खभोर, रैनीसतखरिया रानीगंज की महिला भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। पीठपुर में भी एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि 24 घंटे के भीतर 25 लोग स्वस्थ्य भी हो गए हैं।
विज्ञापन

इस बार कोरोना से किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है। तीन से चार दिनों के भीतर बगैर किसी दवा के ही लोग स्वस्थ्य हो जा रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने बताया कि जिन लोगों को कोरोना का टीका लग गया है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। समय पूरा होने पर बूस्टर डोज जरूर लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सहायक प्रतिरक्षाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि शनिवार को 2963 किशोरों का टीकाकरण किया गया। 1072 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। इसके अलावा 13455 अन्य लोगों का भी टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed