फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   2221 BDC prescription filled for members

2221 बीडीसी सदस्य के लिए भरे गए पर्चे

Sun, 04 Oct 2015 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 04 Oct 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले के चार ब्लाकों में बीडीसी सदस्य पद के लिए होने वाले चुनाव में मानधाता में सबसे अधिक 625 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा है। दूसरे चरण के चुनाव के  लिए अंतिम दिन संडवा चंद्रिका में सबसे अधिक 319 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। दोनों दिन मिलाकर चार ब्लाकों में कुल 2221 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा है।
विज्ञापन

मंगरौरा, सदर, संडवा चंद्रिका और मानधाता ब्लाकों में दूसरे चरण में 13 अक्तूबर को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन के  अंतिम दिन प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिंदाबाद के नारे लगाते हुए प्रत्याशी नामांकन स्थल तक पहुंचे। शनिवार को हुए नामांकन में मानधाता में 318, मंगरौरा में 191, सदर में 243 और संडवा चंद्रिका में 319 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा है।
विज्ञापन


 चार ब्लाकों में दो दिन हुए नामांकन में मानधाता में कुल 625, मंगरौरा में 505, सदर में 528 और संडवा चंद्रिका में 563 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी ठोंकी है। चार और पांच अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच और छह अक्तूबर को तीन बजे तक नाम वापसी और तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न दिया जाएगा। इधर पहले चरण के चुनाव के प्रत्याशियों को ब्लाकों से चुनाव चिह्न बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम चरण में है पंचायत चुनाव की तैयारी
प्रतापगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में हैं। जीआईसी में बैलेट बाक्स में लगे जंग को छुड़ाने के साथ ही पोलिंग पार्टियों के लिए बस्ता तैयार हो रहा है। शनिवार को कर्मचारी दिन भर बस्ता में स्टेशनरी और स्लिप लगाने में परेशान रहे।


पंचायत चुनाव तैयारी को अंतिम चरण देने में जिला प्रशासन लगा हुआ है। शहर के जीआईसी में शनिवार को कर्मचारी एक तरफ बस्ता तैयार करने में लगे हुए थे, तो दूसरी ओर  बैलेट बाक्स से जंग छुड़ाया जा रहा था। कुछ कर्मचारी बैलेट बाक्स को पेंट से रगने में जुटे हुए थे। हालांकि  बैलेट बाक्स को पेंट करने का कार्य ब्लाकों पर भी तेजी से होता रहा। जिलाधिकारी अमृत  त्रिपाठी ने बताया कि पोलिंग पार्टियां ब्लाक मुख्यालय से ही रवाना होंगी। इसलिए ड्यूटी में आने वाले कर्मचारियों को ब्लाक मुख्यालय पर बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed