फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   217 roads will be seven meters wide under Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से सात मीटर चौड़ी होंगी 217 सड़कें

Tue, 07 Dec 2021 12:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
217 roads will be seven meters wide under Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana
road
जिले में चार साल की लंबी कवायद के बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को एक बार फिर गति दी गई है। 17 विकास खंडों की 97 सड़कों का चयन करते हुए 217 किमी सड़क बनाने पर सरकार ने मंजूरी देते हुए बजट जारी किया है। विधानसभा चुनाव से पहले इन सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ करने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पिछले चार साल से पूरी तरह ठप थी। इस योजना के तहत बनाया गया लोक निर्माण विभाग का अलग खंड अयोध्या शिफ्ट कर दिया गया है। इससे जिले में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती दूसरे जिले में करते हुए विभागीय योजनाओं को ग्राम्य विकास विभाग से जोड़ दिया गया है। जिले में आरईएस को इन चयनित सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिले के 17 विकास खंडों की 97 सड़कों का चयन करते हुए 217 किमी सड़क का निर्माण कराने की मंजूरी मिली है। केंद्र सरकार ने 364.45 करोड़ रुपये का बजट जारी कर सड़कों का निर्माण अविलंब प्रारंभ करने को कहा है। विधानसभा चुनावों को देखते हुए केंद्र सरकार ने विधायकों और सांसदों के प्रस्तावों पर मुहर लगा दिया है। जिन सड़कों को मंजूरी दी गई है, उसमें अधिकांश ग्रामीण इलाके की सड़कें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कोई नई सड़क का निर्माण नहीं होना है, बल्कि पूर्व में साढ़े पांच मीटर बनी सड़कों को सात मीटर करने के साथ ही सड़कों को हॉटमिक्स प्लान से बनाया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से शहर और गांव की दूरी कम होने के साथ ही किसान शहरों के मंडियों में अपना उत्पात बेच सकेंगे।
पांच साल तक मरम्मत की जिम्मेदारी निभाएंगे ठेकेदार
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्मित होने वाली सड़कों को पांच साल तक वही ठेकेदार मरम्मत कराएगा, जो सड़क का निर्माण कराएगा। इसलिए सड़क का निर्माण कराने वाले ठेकेदार को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखना होगा। अगर सड़कों के निर्माण में अनियमितता बरती जाती है,तो उसका बांड निरस्त कर दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 217 किमी सड़क का निर्माण कराने की मंजूरी मिली है, जल्द ही सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। विभाग को पहली बार पीएमजीएसवाई के तहत सड़क बनाने की जिम्मेदारी मिली है।
विकास अग्रवाल, अधिशाषी अभियंता, आरईएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed