{"_id":"5c3c8f50bdec227390330a07","slug":"21547472720-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े छात्रा को ई-रिक्शा चालक ने किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े छात्रा को ई-रिक्शा चालक ने किया अगवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े छात्रा को ई-रिक्शा चालक ने किया अगवा
रास्ता बदलने पर छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाने का चालक ने किया प्रयास
आंख में केमिकल डाला, शोर मचाते हुए रिक्शे से कूदकर भाग निकली छात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। स्कूल से छुट्टी होने के बाद पैदल घर जा रही कक्षा छह की छात्रा को दिनदहाड़े ई-रिक्शा चालक ने अगवा कर लिया। छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाने की कोशिश की। घर से रास्ता बदलने पर छात्रा ने कूदने की कोशिश की तो चालक ने उसकी आंखों में केमिकल फेंक दिया। जिससे उसकी आंखों से दिखाई देना बंद हो गया। वह शोर मचाते हुए भागी। यह देख ई-रिक्शा चालक वहां से भाग निकला। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
नगर कोतवाली के शुकुलपुर शिक्षक नगर निवासी जगन्नाथ मिश्रा ओम इंडेन गैस एजेंसी पर काम करता है। उसकी बेटी स्वाती मिश्रा दहिलामऊ स्थित लूर्द चिल्ड्रेन स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा है। सोमवार को स्कूल से करीब 1.30 बजे छुट्टी हुई। जिसके बाद वह पैदल ही घर जाने लगी। एलआईसी कार्यालय के करीब स्वाती के पीछे से पहुंचे ई-रिक्शा चालक ने उसे बैठने के लिए कहा। इस पर उसने इनकार कर दिया। बाद में चालक उसे झांसा देकर रिक्शे पर बैठा लिया। उस समय रिक्शे पर कोई दूसरा नहीं बैठा था। कुछ दूर जाने के बाद चालक ने छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाने का प्रयास किया, लेकिन उसने खाने से मना कर दिया। मीराभवन चौराहे से चालक बस डिपो की ओर चल पड़ा। यह देख छात्रा ने उससे सवाल करते हुए रिक्शा रोकने के लिए कहा, लेकिन वह रोकने के बजाए कुछ सामान लेकर लौटने की बात कहता रहा। शिवमंदिर के बाद अनहोनी की आशंका देख छात्रा ने कूदने का प्रयास किया। तभी चालक ने उसे दबोच लिया और उसकी आंखों में केमिकल डाल दिया। हालांकि मौका पाकर वह चीखते हुए रिक्शे से कूद पड़ी। आसपास के लोग जब तक समझ पाते तब तक चालक रिक्शा लेकर भाग निकला। कुछ महिलाएं छात्रा को रोते देख अपने घर ले गईं। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां उसका उपचार चल रहा है। नगर कोतवाल ने बताया कि सूचना मिली है। पूछताछ के बाद ईरिक्शा चालक की तलाश की जा रही है।
किराएदारों की जानकारी दें मकान मालिक
कुंभ मेले को देखते हुए पुलिस करेगी किराएदारों का सत्यापन
कुंडा से डेरा वालों को पुलिस ने भगाया
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। घर के किराएदारों की जानकारी मकान मालिक अब पुलिस को दें। ऐसा न करने वाले मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। प्रयागराज में कुंभ को देखते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया है। रविवार की रात पुलिस ने कुंडा में डेरा डाले 22 लोगों को भगाया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक एस आनंद का मानना है कि कुुंभ के पर्व को देखते हुए बदमाश आसपास के जिलों में पनाह लेते हैं। कमरा किराए पर लेने के बाद वह अपने मिशन पर सुबह निकल जाते हैं और रात में लौटते हैं। मौका मिलने पर वे आपराधिक घटनाओं को भी अंजाम देने से नहीं चूकते। ऐसे में अब शहर से लेकर गांवों में किराएदार रखने वालों मकान मालिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने किराएदारों के बारे में सूची उपलब्ध कराएं। परिचय पत्र की छायाप्रति के साथ मोबाइल नंबर जरूर रखें। पुलिस अपने स्तर से भी किराएदारों की जांच करेगी। किराएदारों की जानकारी न देने वाले मकान मालिक पर भी कार्रवाई होगी। यदि उनके घर में कोई बदमाश मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। रविवार की रात कुंडा से 22 लोगों को पुलिस ने भगाया है। बाहरी लोगों के दिखने पर यदि शंका तो हो तत्काल घटना की जानकारी दें।