फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बस की टक्कर से वृद्ध की मौत, बवाल

बस की टक्कर से वृद्ध की मौत, बवाल

Sun, 13 Jan 2019 07:26 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
बस की टक्कर से वृद्ध की मौत, बवाल

विज्ञापन
फोटो-
बस की टक्कर से वृद्ध की मौत, बवाल
आक्रोशित लोगों ने बस में की तोड़फोड़, पुलिस के पहुुंचने पर शांत हुए लोग
मकूनपुर के पास प्रयागराज जा रही बस से हुई घटना, भाग निकला चालक
अमर उजाला ब्यूरो
कोहड़ौर। दवा लेने जा रहे वृद्ध की रोडवेज बस से टक्कर लगने के बाद मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया। चालक व परिचालक बस छोड़कर भाग निकले। लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस के पहुंचने पर लोग शांत हुए। मौत की खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के सूर्यगढ़ निवासी कमलाकांत मिश्रा (60) रविवार को साइकिल से दवा लेने के लिए मकूनपुर बाजार जा रहे थे। अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर सुल्तानपुर की ओर से प्रयागराज जा रही बेकाबू बस ने कमलाकांत मिश्रा की साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो उठे। गंभीर रूप से घायल कमलाकांत को दूसरे वाहन से जिला अस्पताल भेजा। लोगों का आक्रोश देख चालक व परिचालक वाहन छोड़कर भाग निकले। सवारियों के बस से उतरने के बाद लोग पथराव कर तोड़फोड़ करने लगे। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। उधर, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने कमलाकांत को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनोें में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

इनसेट-----
पुलिस के पहुंचनेे तक हाइवे पर ठप रहा आवागमन
मकनूपुर में हाइवे पर बस की टक्कर लगने से वृद्ध की मौत के बाद लोग आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। इस दौरान हाइवे पर आवागमन ठप रहा। बवाल की खबर मिलने पर भागकर कोहड़ौर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाबुझाकर हाइवे खाली कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नाटकीय अंदाज में बाघराय थाने पहुंची अपहृत किशोरी
पूछताछ में बताया, बहन के घर चली गई थी मेरठ
अपहरण के आरोप से किया इनकार, पुलिस ने भेजा मेडिकल के लिए
अमर उजाला ब्यूरो
बाघराय। नाटकीय अंदाज में अपहृत किशोरी बाघराय थाने पहुंच गई। उसके साथ उसकी बहन व बहनोई भी थे। पूछताछ में उसने खुद को बहन के घर मेरठ में रहने की जानकारी दी। अपहरण करने के आरोप से उसने इनकार कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे मेडिकल के लिए भेजा है।

बाघराय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने तीन लोगों पर अपनी नाबालिग बेटी को सामूहिक दुष्कर्म के बाद मार डालने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। उसने एक पंचायत प्रतिनिधि पर धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में राजेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। रविवार को अपहृत किशोरी एक कार से बाघराय थाने पहुंची। प्रत्यक्षदशयों की मानें तो किशोरी के साथ मेरठ में रहने वाली उसकी बहन व बहनोई भी थे। पुलिस को पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह मां की डांट-फटकार व खाना न देने से नाराज होकर चाचा के यहां रहने लगी थी। उसकी मां चाचा से भी विवाद करती थी। जिससे क्षुब्ध होकर वह अपनी मर्जी से बहन के पास मेरठ चली गई थी। चूंकि उसकी बहन गर्भवती थी। लिहाजा उसकी सेवा करती रही। बहन रेनू की भी मां से नहीं पटती है। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बात की जानकारी होने पर वह लौटने को मजबूर हो गई। उसका किसी ने अपहरण नहीं किया था और न ही उसे किसी ने प्रताड़ित किया है। बाघराय थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराने के बाद उसका 164 का बयान कोर्ट में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed