फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ग्राहकों के हक पर डाका डालने वाले तीन कोटेदारों पर गिरी गाज

ग्राहकों के हक पर डाका डालने वाले तीन कोटेदारों पर गिरी गाज

Sat, 01 Dec 2018 08:19 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
ग्राहकों के हक पर डाका डालने वाले तीन कोटेदारों पर गिरी गाज
ग्राहकों के हक पर डाका डालने वाले तीन कोटेदारों पर गिरी गाज
विज्ञापन

स्टाक और रेट बोर्ड नहीं लगाने पर चार कोटेदारों पर तीन-तीन हजार रुपये जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। ग्राहकों के हक पर डाका डालने वाले शहर के तीन कोटेदारों पर गाज गिरी है। डीएसओ ने इन दुकानों को निकट से संबद्ध किया है। इधर मानधाता की चार दुकानों पर स्टाक और रेट बोर्ड नहीं होने पर तीन-तीन हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया है।
ग्राहकों की अपेक्षा पर खरे नहीं उतरने वाले शहर के तीन दुकानदारों पर गाज गिरी है। विभागीय अधिकारियों की जांच के बाद तीन दुकानों को निलंबित करते हुए निकट की दुकान से कोटा संबद्ध किया गया है। तहसील वार्ड के कोटेदार जायरा खातून की दुकान को राजेश कुमार, धर्मशाला वार्ड के अनंतलाल की दुकान को जेलरोड क्रासिंग और करनपुर वार्ड के संवारेलाल की दुकान को सिविल लाइन की दुकान सेे संबद्ध कर दिया गया है। आपूर्ति अधिकारी ममता सिंह ने बताया कि मानधाता विकास खंड के पूरेस्वामीदास के कोटेदार अशोक तिवारी, घाटमपुर के कोटेदार वेदप्रकाश, भदोही के कोटेदार कृष्ण कुमार सरोज, हरचेतपुर के कोटेदार अनिल सिंह के स्टाक बोर्ड, रेडबोर्ड नहीं लगाने पर तीन-तीन हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग में जमा जमानत राशि से जुर्माने की रकम वसूल की जाएगी।
विज्ञापन


चित्र--
किसी ने ईवीएम, तो किसी ने चलाई रेलगाड़ी
डीआईओएस ने संत अंथोनी इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के संत अंथोनी इंटर कालेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने कौशल प्रतिभा का प्रदर्शन कर आश्चर्य चकित कर दिया। कक्षा सात के छात्र सुजातअली ने ईवीएम मशीन का तैयार कर सभी को दंग कर दिया, तो आशुतोष ने रेलगाड़ी चलाकर लोगों की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे डीआईओएस एसपी यादव ने बच्चों के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को अंथोनी इंटरकालेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी ने आकर्षक मॉडल तैयार करके खूब वाहवाही लूटी। रसायन विज्ञान के बच्चों ने केमिकल से दूध बनाना, पल भर में रंग को परिवर्तित करने का जादू दिखाकर सभी को आश्चर्य चकित कर दिया। प्रदर्शनी मेें नन्हे छात्र सजात अली की ईवीएम लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र रही। डीआईओएस एसपी यादव ने सुजातअली से ईवीएम तैयार करने की विधि भी पूछी। विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं ने क्रेन, हवाई जहाज के साथ ही प्रेशर ट्राली का निर्माण किया था। वही कला वर्ग के बच्चों ने शुध्द पानी और शौर्य ऊर्जा का मॉडल तैयार कर सभी का दिल जीत लिया। कालेज के प्रिंसिपल फादर संतोष कुमार ने बच्चों के प्रयास की सराहना की। नन्हे-मुन्ने बच्चों में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर विंध्याचल सिंह, आशीष त्रिपाठी, प्रभात श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed