फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   नसबंदी कराने के लिए ढूंढो पांच-पांच पुरुष

नसबंदी कराने के लिए ढूंढो पांच-पांच पुरुष

Thu, 29 Nov 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
नसबंदी कराने के लिए ढूंढो पांच-पांच पुरुष
नसबंदी कराने के लिए ढूंढो पांच-पांच पुरुष
विज्ञापन

शासन ने दिया आदेश, लक्ष्य पूरा न करने वाले बीसीपीएम पर कार्रवाई की चेतावनी
महज पांच दिन का बचा है समय, पखवाड़े में अभी तक एक भी पुरुष ने नहीं कराई नसबंदी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। नसबंदी कराने के लिए शासन ने जिले के ब्लाकों में तैनात बीसीपीएम को पांच-पांच पुरुषों को ढूंढने का निर्देश दिया है। लक्ष्य पूरा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। हालांकि अभी तक एक भी पुरुष की नसबंदी नहीं कराई जा सकी है, जबकि नसबंदी पखवाड़े में अब महज पांच दिन का ही समय बचा है।
प्रचार-प्रसार के अभाव में पुरुष खुद नसबंदी नहीं करा रहे हैं। मार्च 2017 से अब तक जिले में मात्र 29 पुरुषों ने नसबंदी कराई है। शासन की ओर से 22 नवंबर से दो दिसंबर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा चलाया जा रहा है। शासन ने सभी ब्लाकों में तैनात बीसीपीएम (ब्लाक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर) को अपने-अपने क्षेत्र में पांच-पांच ऐसे पुरुषों को खोजने की जिम्मेदारी दी है जो स्वेच्छा से नसबंदी कराना चाहते हैं। पांच लोगों का नसबंदी कराने में फेल होने वाले बीसीपीएम के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सीएमओ को आदेश दिया है। मजेदार बात यह है कि 21 नवंबर से पखवाड़े का शुभारंभ हुआ है, मगर अभी नसबंदी कराने के लिए एक भी पुरुष नहीं मिल सके हैं। पखवाड़े में अब महज पांच दिन का समय शेष बचा है।
विज्ञापन

इनसेट---------
मार्च 2017 से अब तक महज 29 पुरुषों ने कराई है नसबंदी
मार्च 2017 से अब तक जिले में महज 29 पुरुष, जबकि 1705 महिलाओं ने नसबंदी कराई है। जिले में पुरुष नसबंदी कराने से भाग रहे हैं। ऐसे में सीएमओ ने हर सीएचसी और पीएचसी अधीक्षक को इस ओर ध्यान देने का निर्देश दिया है। आशा बहुओं के साथ संगठन के लोगों से मिलकर लोगों को नसबंदी कराने से होने वाले लाभ और नुकसान के बारे में जानकारी देकर उन्हें प्रेरित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट----------
नसबंदी कराने वाले पुरुषों का गुप्त रखा जाता है नाम
नसबंदी कराने वाले पुरुष और महिलाओं का नाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुप्त रखा जाता है। महिला नसबंदी पर 15 सौ तो पुरुष नसबंदी पर शासन की ओर से 2000 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी मिलती है। दो बच्चों पर नसबंदी कराने वाले सरकारी कर्मचारियों का एक इंक्रीमेंट बढ़ा दिया जाता है। पुरुषों को समझा बुझाकर अस्पताल लेकर आने के बाद नसबंदी कराने वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन सौ रुपये की धनराशि दी जाती है।
इनसेट----------
एक डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी ने दो माह पहले कराई थी नसबंदी
पूर्व सीएमओ रहे यूके पांडेय के समय में पट्टी क्षेत्र के एक डॉक्टर और एक स्वास्थ्य कर्मचारी ने स्वेच्छा से नसबंदी कराई थी। आज भी वह खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

वर्जन----------
शासन का आदेश है कि प्रत्येक बीसीपीएम को पांच-पांच पुरुषों को खोजकर नसबंदी करानी है। ऐसा न करने वाले बीसीपीएम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिस दिन पखवाड़ा पूरा हो जाएगा शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
एके श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed