फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मोदी सरकार की असफल नीतियों से रुपये में आई रिकार्ड गिरावट

मोदी सरकार की असफल नीतियों से रुपये में आई रिकार्ड गिरावट

Tue, 03 Jul 2018 07:04 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार की असफल नीतियों से रुपये में आई रिकार्ड गिरावट

विज्ञापन
लालगंज (ब्यूरो)। पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने मंगलवार को लालगंज स्थित कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में मोदी सरकार पर हमला बोला। कहा, केंद्र सरकार की असफल नीतियाें के चलते रुपये में गिरावट का रिकार्ड बना हुआ है। इससे देश की प्रगति को धक्का लगा है। रुपये के गिरते स्तर को संभाला नहीं गया तो देश की अर्थ व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि स्विस बैंक से काला धन लाकर हर भारतीय को 15 लाख खाते में देने के जुमले का सच आखिरकार सामने आ गया। कालाधन तो नहीं लाया जा सका बल्कि स्विस बैंक में पिछले वर्ष के मुकाबले भारतीयों के जमा धन में डेढ़ गुना की बढ़ोतरी हो गई। प्रमोद ने लालगंज के इंदिरा चौक पर आयोजित कार्यक्रम में नगर वासियों को फागिंग मशीन की सौगात दी। तिवारी ने कहा कि फांगिग मशीन की सुविधा मिलने से अब नगर वासियाें को मच्छरों से होने वाली कई संक्रामक बीमारियाें से निजात मिल जाएगी। कार्यक्रम का संयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता द्विवेदी ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सांगीपुर अशोक सिंह, ब्लॉक प्रमुख लालगंज ददन सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, लालदेव सिंह, सुधाकर पांडेय, दृगपाल यादव, अरविंद मिश्र आदि मौजूद रहे। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने सांगीपुर व लालगंज के कई गंावाें में पहुंचकर लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed