{"_id":"59ec900a4f1c1bd9538b88e0","slug":"21508675594-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर छपने के बाद टूटी रेल महकमे की नींद 17-09-26","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर छपने के बाद टूटी रेल महकमे की नींद 17-09-26
Updated Sun, 22 Oct 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। दशहरा, दिवाली और भइयादूज पर घर आने वाले लोग अब लौटने लगे हैं। ट्रेनों में कोच न बढ़ाए जाने से यात्रियों को सफर करने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का मुक्की भी करनी पड़ रही है। रविवार को अमर उजाला में ट्रेनों में उमड़े यात्री, सीट के लिए मारामारी शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने पर रेल महकमा सक्रिय हो गया। प्रतापगढ़ से बनकर चलने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में तीन अतिरिक्त कोच लगाए गए।
दिवाली पर घर आने वाले लोग अब वापस जाने शुरू कर दिए हैं। इसके चलते ट्रेनों में अपेक्षाकृत भीड़ अधिक हो रही है। शनिवार को पंजाब मेल, पद्मावत एक्सप्रेस के साथ काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पर बैठने को लेकर यात्री आपस में धक्कामुक्की और मारामारी करते रहे। सीट पर बैठने की तो बात दूर खड़े होने के लिए जगह नहीं मिल रही थी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अमर उजाला में रविवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने पर विभाग ने यात्रियों की असुविधा दूर करने के लिए रविवार को पद्मावत एक्सप्रेस में दो एसी और एक अनारक्षित कोच बढ़ा दिया। इससे यात्रियों को राहत मिल गई। बुकिंग काउंटर पर टिकट खरीदने के लिए यात्रियों में धक्का मुक्की होती रही।
रविवार को मालदा टाउन एक्सप्रेस करीब 6 घंटे देरी से प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं लखनऊ से प्रयाग जाने वाली पीआरएल पैसेंजर ट्रेन भी पांच घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। हावड़ा से चलकर अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल करीब सात घंटे तो अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल तकरीबन दो घंटे देरी से प्रतापगढ़ स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।