{"_id":"59bfc76a4f1c1b26688b5452","slug":"21505740650-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंटर खोलते समय मलबा गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंटर खोलते समय मलबा गिरने से युवक की मौत
Updated Mon, 18 Sep 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबागंज। नवनिर्मित घर की छत पर जाने के लिए सीढ़ी के लिए बना लिंटर गिर गया। इससे युवक मलबे में दब गया। शोर पर गांव के लोगों के पहुंचने से पहले उसकी मौत हो चुकी थी। इससे परिजनों में चीखपुकार मच गई।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भवदासपुर गांव निवासी विनोद गिरि (30) पुत्र स्व. वीरेंद्र गिरि ने अपने घर के बगल खेत में पक्का मकान बनवाया है। मकान की छत पर जाने के लिए एक सप्ताह पूर्व सीढ़ी बनवाने के लिए लिंटर डाला गया था। सोमवार सुबह विनोद सीढ़ी का लिंटर खोल रहा था कि अचानक लिंटर उसके ऊपर गिर गया। यह देख काम कर रहे उसके अन्य भाइयों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए। जल्दी-जल्दी लोगों ने उसके ऊपर पड़े मलबे को हटाकर बाहर निकाला। उसकी मौत हो चुकी थी। मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। दिनेश अविवाहित था और उसके तीन भाई राजकपूर, अवधेश और दिनेश हैं। इसमें राजकपूर रोजगार के लिए दिल्ली में रहता है और सभी भाई घर पर ही रहते हैं। दिवंगत की मां और बाप का पहले ही निधन हो चुका है। हादसे की सूचना पर ग्राम प्रधान सुनील कुमार द्विवेदी उर्फ पप्पू, दीपक शुक्ला आदि मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची संग्रामगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।