{"_id":"57bc91814f1c1b774cd4fdc6","slug":"21-thousand-competitor-out-s-of-couceling","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी: 21 हजार अभ्यर्थी होंगे बाहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीसी: 21 हजार अभ्यर्थी होंगे बाहर
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
बीटीसी काउंसलिंग के आवेदन फार्म खुलेआम ब्लैक में बिक्री हो रहे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। जिले में मात्र 2250 सीटें हैं, जबकि काउंसलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 23,965 है।
काउंसलिंग कराने वाले 23,965 अभ्यर्थियों में सिर्फ 2250 अभ्यर्थियों का ही चयन होगा। ऐसा जिले में सीटों के अनुपात में चयन होने के कारण होगा। इससे 21,715 अभ्यर्थियों को बाहर का रास्ता देखना होगा। डायट प्रशासन के उम्मीद से अधिक अभ्यर्थियों के काउंसलिंग कराने से चयन सूची तैयार करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
काउंसलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों से दो-दो प्रतियों में फाइलें जमा कराई गई थीं। इससे डायट में बीटीसी अभ्यर्थियों की फाइलें डंप हैं। डायट में इन दिनों अभ्यर्थियों का डाटा कंप्यूटर में फीड किया जा रहा है, मगर फाइलें अधिक होने के कारण डाटा फीडिंग में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसीलिए चयन सूची जारी होने में देरी हो रही है। डायट प्रशासन की मानें तो इस सप्ताह चयन सूची निकलना मुश्किल है।
इससे अगले सप्ताह ही कुछ उम्मीद की जा सकती है। डायट प्राचार्य नरेंद्र शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण पात्रों को खोजने में दिक्कत हो रही है। फीडिंग का कार्य पूरा होते ही कटऑफ मेरिट जारी की जाएगी। उन्होेंने बताया कि कक्षाएं 22 सितंबर से प्रारंभ होनी है, तब तक सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी।