फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   हड़ताल से पहले शक्ति प्रदर्शन

हड़ताल से पहले शक्ति प्रदर्शन

Tue, 05 Feb 2019 06:34 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल से पहले शक्ति प्रदर्शन
हड़ताल से पहले किया शक्ति प्रदर्शन
विज्ञापन

कर्मचारियों और शिक्षकों ने पुरानी पेंशन के लिए निकाली बाइक रैली
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बुधवार से धरना-प्रदर्शन करने जा रहे कर्मचारियों और शिक्षकों ने मंगलवार को बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। विभिन्न विभागों के कार्यालयों में पहुंचकर बुधवार से कार्य बहिष्कार करने का आह्वान कर अपनी आवाज बुलंद की।
कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी, पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले मंगलवार को अंबेडकर चौराहे पर एकत्र हुए। कर्मचारियों और शिक्षकों ने शहर में बाइक रैली निकालकर अपनी ताकत का एहसास कराया। अंबेडकर चौराहे से निकली बाइक रैली के जरिए रोडवेज, बेसिक शिक्षा, आईटीआई, विकास भवन, लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग, ट्रेजरी, कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों से मुलाकात कर बुधवार से कार्य बहिष्कार करने का आह्वान किया। पुरानी पेंशन बहाली मंच के संयोजक राजेश मोहन मिश्र और सह संयोजक रमाशंकर तिवारी ने कहा कि अपने हक के लिए जब तक सजग नहीं होंगे, तब तक मिलने वाला नहीं है। इस मौके पर रमाशंकर शुक्ल, विनय सिंह, इंद्रसेन सिंह, राजेश सिंह, अतुल यादव, राजेंद्र यादव, एके मिश्र, प्रभा शंकर पांडेय, एसपी पांडेय, सुनील प्रभाकर, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट------
बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करेंगे बेसिक शिक्षक
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल और जिला मंत्री विनय सिंह ने बीएसए को पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि छह से 12 फरवरी तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। जिससे बोर्ड परीक्षा में सहभागिता करना मुश्किल होगा। शिक्षकों की मांग है कि ऐसी दशा में बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों को परीक्षा ड्यूटी से मुक्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed