फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मुख्यालय पर नहीं रहने वाले बीडीओ का वेतन काटा

मुख्यालय पर नहीं रहने वाले बीडीओ का वेतन काटा

Wed, 16 Jan 2019 07:14 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय पर नहीं रहने वाले बीडीओ का वेतन काटा
मुख्यालय पर नहीं रहने वाले बीडीओ का वेतन काटा
विज्ञापन

प्रभारी सीडीओ के निरीक्षण में मिले थे अनुपस्थित
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मुख्यालय पर नहीं रहने वाले बीडीओ रामपुर संग्रामगढ़ पर प्रभारी सीडीओ की गाज गिरी है। आठ जनवरी को 6.55 बजे प्रभारी सीडीओ के ब्लाक पहुंचने पर नदारद मिलने पर एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। प्रभारी सीडीओ ने सभी बीडीओ को तैनाती वाले ब्लाकों में रात निवास करने को कहा है।
योगी सरकार के आदेश के बाद भी विकास खंडों पर बीडीओ रात्रि निवास नहीं कर रहे हैं। प्रभारी सीडीओ सुदामा प्रसाद ने आठ जनवरी को 6.55 बजे रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक मुख्यालय पहुंचे, तो मौजूद कर्मचारियों ने बीडीओ के बाहर होने की बात कही। इससे नाराज प्रभारी सीडीओ ने बीडीओ ओमप्रकाश मिश्र का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया है। इधर, प्रभारी सीडीओ सुदामा प्रसाद ने सभी बीडीओ को पत्र लिखकर चेताया है कि अगर औचक निरीक्षण में गायब मिले, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी सीडीओ की इस कार्रवाई से जिले भर के बीडीओ में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


आजाद फिर बने राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। आजाद अली पप्पू को राष्ट्रीय लोकदल का जिलाध्यक्ष एक बार फिर चुन लिया गया है। कार्यालय पर हुई बैठक के बाद आम सहमति से एक बार फिर आजाद अली के हाथों जिले की कमान सौंपी गई। युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी राम बहादुर सरोज और नगर अध्यक्ष रामू गौड़ को बनाया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सुनील कुमार पांडेय को संगठन मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडल तालाब को बना दिया आवारा पशुओं का आशियाना
गेहूं की फसल बचाने के लिए गांव के लोगों ने उठाया कदम
गड़वारा (ब्यूरो)। किसानों की लहलहाती फसल को तहस-नहस करने वाले आवारा पशुओं से छुटकारा पाने के लिए ग्रामीणों ने मॉडल तालाब को उनका आशियाना बना दिया है। चारों तरफ से बंद तालाब में पानी नहीं है, इसलिए आवारा पशुओं को रखकर गांव के लोग चारा-पानी दे रहे हैं।

सदर विकास खंड के राजापुरकला गांव में वर्ष 2009-10 में मॉडल तालाब का निर्माण किया गया था। मनरेगा से निर्मित से इस तालाब में चारों तरफ से जाली लगाई गई है। तालाब में पानी नहीं होने से गांव के लोग आवारा पशुओं को पकड़कर इसी तालाब में रख रहे हैं। आवारा पशुओं के तालाब में रखे जाने की सूचना आम होते ही आसपास के गांवों के लोग भी जानवरों को पकड़कर पहुंचा रहे हैं। हालांकि गांव के लोग इन जानवरों के लिए चारा और पानी भी मुहैया करा रहे हैं। पशुओं के तालाब में एकत्रित होने से किसान राहत की सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed