फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अब शहर की ओर बनेगी वाशिंग लाइन

अब शहर की ओर बनेगी वाशिंग लाइन

Wed, 19 Dec 2018 11:16 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
अब शहर की ओर बनेगी वाशिंग लाइन
अब शहर की ओर बनेगी वाशिंग लाइन
विज्ञापन

यार्ड के पास वाशिंग लाइन बनवाने की कवायद शुरू
जेल रोड क्रासिंग तक बढ़ेगा यार्ड का दायरा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। रेल विभाग ने वाशिंग लाइन बनाने के लिए फिर जगह बदल दी है। अभी तक प्लेटफार्म के करीब वाशिंग लाइन बनाने का खाका तैयार हुआ था। अब वाशिंग लाइन शहर की ओर बनाने की तैयारी चल रही है। जिसके निर्माण में लगभग दो करोड़ रुपये का खर्च आएगा। रेलवे का यार्ड भी जेलरोड क्रासिंग तक दायरा बढ़ाया जाएगा। जिससे मुसाफिरों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।
अभी तक रेलवे बोर्ड पुरानी वाशिंग लाइन के पास ही नई लाइन बनाने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए इंजीनियरिंग विभाग ने नक्शा व स्टीमेट तैयार कर विभाग को भेज दिया था। 24 कोच वाले वाशिंग लाइन के लिए दो करोड़ की धनराशि भी विभाग से अवमुक्त हो चुकी है। नई वाशिंग लाइन का निर्माण अब स्टेशन से उत्तरी छोर पर पानी की टंकी के करीब विभाग की खाली जमीन पर बनाया जाएगा। वाशिंग बनने के बाद यार्ड का दायरा भी जेल रोड क्रासिंग तक बढ़ेगा। ताकि रेलवे स्टेशन से ट्रेनों की साफ-सफाई से जलभराव या गंदगी की समस्या न दिखे। अभी तक ट्रेनों की साफ-सफाई सिर्फ केवल औपचारिकता में ही निपटाई जा सकती है। कोच का अनुरक्षण भी बेहतर तरीके से नहीं हो पाता। जिससे रेलकर्मियों को समस्या का सामना करना पड़ता है। एडीईएन निहालुद्दीन ने बताया कि अब नई वाशिंग लाइन पानी की टंकी के पास बनाने को मंजूरी मिली है। नए प्लेटफार्म बनाने के प्रस्ताव के बाद वाशिंग लाइन बनाने का स्थान बदला गया है।
विज्ञापन
च इनसेट------
4-5 नंबर प्लेटफार्म का भी होगा निर्माण
रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आवागमन के दौरान 18 कोच का प्लेटफार्म होने के कारण यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को रेलवे लाइन पर उतरना पड़ता है। साकेत एक्सप्रेस, नीलांचल, अर्चना एक्सप्रेस, उद्योग नगरी समेत कई ट्रेनों में 24 लेकर 26 कोच तक लगाए जाते हैं। इसे रेल विभाग ने गंभीरता से लिया। प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने के साथ ही जंक्शन के पूर्वी छोर पर दो नए प्लेटफार्म बनाने की भी तैयारी है। ताकि बड़ी ट्रेनों से उतरने वाले मुसाफिरों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-----
बंद होगा कालोनी आने जाने वालों का रास्ता
रेलवे स्टेशन पर जंक्शन के पूर्वी छोर पर बनने वाले नए प्लेटफार्म से रेलवे कालोनी के साथ ही आसपास के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। अभी तक पैदल व बाइक से लोग निकल जाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। प्लेटफार्म व वाशिंग लाइन बनने के बाद रास्ता बंद हो जाएगा। इससे पूर्वी सहोदरपुर, महुआर, कादीपुर व रेलवे कालोनी आने-जाने वालों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाएगा।
इनसेट-----
रेलवे कालोनी की भी बदलेगी तस्वीर
प्रस्तावित वाशिंग लाइन व यार्ड का निर्माण होने के बाद रेलवे कालोनी की भी तस्वीर बदलेगी। विभाग ने पश्चिमी छोर पर रेलवे की खाली जमीन पर रेल कर्मचारियों के लिए मल्टी स्टोरी भवन बनाना शुरू कर दिया है। रेल विभाग के अफसरों की मानें तो पश्चिमी छोर पर बनी कालोनी जर्जर हो चुकी है। ऐसे में मरम्मत के स्थान पर उस जमीन का दूसरे कार्यों के लिए प्रयोग में लिया जा सकता है। रेल कर्मचारियों के लिए मल्टी स्टोरी भवन का निर्माण कराने की संभावना है। बदहाल पड़े पार्क की सूरत भी बदली जाएगी। ताकि रेल कर्मचारियों के बच्चों को भटकना न पड़े।

फोटो-
पिटाई से घायल महिला को अंतू पुलिस ने भगाया
परिजन लेकर पहुंचे एसपी कार्यालय, मांगा इंसाफ
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पिटाई से घायल महिला की फरयिाद सुनने के बजाय उसे पुलिस ने थाने से भगा दिया। पुलिस की फटकार से क्षुब्ध परिजन इंसाफ मांगने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। वहां मौजूद अफसरों ने इंसाफ की मांग की।

अंतू थाना क्षेत्र के बोझवा की रहने वाली अनीता (35) पत्नी राधेश्याम को जमीनी विवाद के चलते पड़ोसियों ने शुक्रवार को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। परिजन उसे लेकर थाने गए। उसकी फरियाद सुनने के बजाय अंतू पुलिस ने महिला को डांटकर थाने से भगा दिया। अब हमले के आरोपी महिला को धमका रहें हैं। पिटाई से घायल महिला की हालत बुधवार को बिगड़ गई। उसे लेकर परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां अफसरों से इंसाफ की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed