{"_id":"5c13f920bdec22572041fba6","slug":"201544812832-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग दुर्घटनाओं में किशोर और अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग दुर्घटनाओं में किशोर और अधेड़ की मौत
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
कुंडा। सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक व किशोर की मौत हो गई। युवक की मौत बाइक से टक्कर लगने से हुई, जबकि नाबालिग को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी तीरथ पांडेय (45) पुत्र बिहारी लाल शुक्रवार सुबह शौच के लिए बाहर गए थे। लौटते समय वह घर के पास सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान बेकाबू बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। सूचना पर परिजन उन्हें कुंडा सीएचसी ले गए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया।
दोपहर में प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना में हथिगवां थाना क्षेत्र के कटरा बिहरिया गांव निवासी रोहित (14) पुत्र बुधराम पाल दोपहर में खरीदारी करने के लिए पैदल ही जा रहा था। बरना रेलवे फाटक के पास बेकाबू ट्रक ने उसे कुचल दिया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो चालक गाड़ी समेत भाग निकला। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा तो रोहित की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे परिजन शव देख बिलख पड़े। हथिगवां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।