फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मलिक बिटियन मेले में लगा आस्था का मेला

मलिक बिटियन मेले में लगा आस्था का मेला

Thu, 13 Dec 2018 11:31 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
मलिक बिटियन मेले में लगा आस्था का मेला
फोटो- 44 से 48
विज्ञापन

मलिक बिटियन मेले में लगा आस्था का मेला
झूले, सर्कस के साथ लगी दर्जनों दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। ऐतिहासिक मलिक बिटियन मेले में बुधवार को भारी संख्या में महिलाएं मेला देखने पहुंचीं। इसके साथ ही समाधि स्थल पर फूल और चादर चढ़ाई गई। महिलाओं ने तिल चौरी चढ़ाई। इसके साथ ही दुरदुरैया का भी मजमा लगा रहा।
मानिकपुर के चौकापारपुर में प्राचीन काल से मेला लगने की परंपरा है। गुरुवार को भारी संख्या में लोग मेले में पहुंचे। इसमें ज्यादा संख्या महिलाओं की रही। मान्यता के अनुसार अपनी अस्मिता बचाने के लिए राजा, उनकी पत्नी और पुत्री की समाधि यहां पर बनी थी। यहां बनी तीन कब्रों पर महिलाएं तिल और चावल चढ़ाकर अपनी मन्नतें मांगती हैं। इसके साथ ही मेले में खरीदारी भी होती है। महिलाएं मेले में ही दुरदुरैया का कार्यक्रम करती हैं। कई महिलाएं एक साथ बैठकर लाई और गुड़ का प्रसाद खाती हैं। मलिक बिटियन का उल्लेख 1920 के गजेटियर में भी मिलता है। मेले में लकड़ी के सामानों की खरीदारी भी होती है। इसके अलावा गन्ने को भी प्रसाद के रूप में लोग खरीदकर ले जाते हैं। मेले में प्रतापगढ़ के अलावा रायबरेली, अमेठी, कौशांबी आदि जिलों के लोग पहुंचते हैं। भीड़ अधिक होने के कारण मेले को दो भागों में बांटा गया है। पहले गुरुवार को बड़ी मलिक बिटियन का मेला लगता है। दूसरे गुरुवार को छोटी मलिक बिटियन का मेला लगता है।
विज्ञापन

इनसेट
मजहब नहीं बनता रोड़ा
मेले में हिंदू और मुसलमान दोनों धर्मों के लोग आते हैं। दोनों में उतनी ही आस्था पाई जाती है। हिंदू धर्म के लोग कब्रों पर तिल और चावल का प्रसाद चढ़ाती हैं तो मुस्लिम महिलाएं कब्र पर चादर, फूल चढ़ाकर मन्नतें मानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
महिलाओं के गायब हुए पैसे व गहने
मलिक बिटियन मेले में गुरुवार को दूर दराज से आई कई महिलाओं के पैसे और गहने गायब हो गए। अधिक भीड़ होने के कारण उचक्कों ने उनके रुपयों व जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। रायबरेली जिला के डीह थाना क्षेत्र से आई महिला के रुपये व गहने गायब होने से उसका रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।
इनसेट
चप्पे-चप्पे पर रही प्रशासन की नजर
मेले में किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। थानाध्यक्ष मानिकपुर बलराम सिंह मेन दरवाजे पर मोर्चा संभाल रखे थे। उनके साथ में एसआई उदय प्रताप सिंह, महिला आरक्षियों के साथ पूरी तत्परता से लगे रहे। फिर भी फोर्स की कमी पूरी तरह महसूस हो रही थी। हालांकि कुछ स्थानों पर पुलिस के जवान मोबाइल में ही बिजी दिखे।


साथी अधिवक्ता पर केस दर्ज होने के विरोध में सौंपा ज्ञापन
बीते पांच जनवरी को महेशगंज में दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट, अभी भी चल रही विवेचना
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। दि बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने साथी पर दर्ज मुकदमे और उसकी चार्जशीट न्यायालय में न भेजने के विरोध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें अधिवक्ताओं ने साथी पर फर्जी मुकदमे की निंदा करते हुए रिपोर्ट न्यायालय में न भेजने पर आक्रोश जताया।
महेशगंज थाना क्षेत्र के रामअसकरनपुर गांव निवासी अजय प्रताप सिंह व अभय प्रताप सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह अधिवक्ता हैं। उन पर जनवरी 2018 में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। अधिवक्ताओं का कहना है कि फर्जी घटना दिखाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके साथ ही कोई सक्षम रिपोर्ट अब तक न्यायालय में नहीं भेजी गई। इसके साथ ही अधिवक्ताओं पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। इसी के विरोध में दि बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। अधिवक्ताओं ने इसे उत्पीड़नात्मक कार्रवाई बताते हुए इसे रोके जाने की बात कही है। इस दौरान महामंत्री रमाकांत त्रिपाठी, केके सिंह, विजय तिवारी, डीपी सिंह, राहुल यादव, राजेश कुमार त्रिपाठी, सुशांत श्रीवास्तव, श्यामलाल सरोज, संजय पांडेय, कौशलेश पांडेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

15 को मनाई जाएगी सरदार पटेल की पुण्यतिथि
कुंडा(ब्यूरो)। सिद्धपीठ मां ज्वालामुखी देवी धाम में मानिकपुर में स्थित पटेल धर्मशाला में 15 दिसंबर को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पटेल समाज मनाएगा। यह जानकारी पटेल समाज के उपाध्यक्ष रामकुमार पटेल ने दी है।


पांच राज्यों के चुनावी नतीजों से परिवर्तन की आहट
कुंडा(ब्यूरो)। देश की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से परेशान हैं। पांच राज्यों के चुनाव ने परिवर्तन की आहट लोगों को दे दी है। यह बातें कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के कुंडा अध्यक्ष संजय मिश्र ने बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि देश के किसान, नौजवान समूचा देश परेशान है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो प्रत्येक व्यक्ति के मनोभावों को ध्यान में रखकर काम करती है। इस दौरान उनके साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed