{"_id":"5c02d765bdec2241ac3bc896","slug":"201543690085-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेयरिंग छोड़ नाचने लगा चालक, पलटा ट्रैक्टर, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेयरिंग छोड़ नाचने लगा चालक, पलटा ट्रैक्टर, तीन की मौत
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों की जान पर भारी पड़ गया ट्राली में डेक बजने पर मस्ती करना, 12 घायल
हथिगवां इलाके के कैमा करवरिया गांव के पास निशान चढ़ाने जाने के दौरान हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा (प्रतापगढ़)। हथिगंवा इलाके में शनिवार को ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं को लेकर निशान चढ़ाने जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर का चालक ट्राली में डेक बजने पर स्टेयरिंग छोड़कर नाचने लगा। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्राली समेत पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के पलएं गांव निवासी मुन्ना पटेल पुत्र दूधनाथ पटेल शनिवार को परिजनों, रिश्तेदारों और गांव के लोगों के साथ ट्रैक्टर से निशान चढ़ाने हथिगवां के समसपुर गांव के पास से निकले एनएच 24 पर स्थित भैरव बाबा के मंदिर पर जा रहा था। ट्रैक्टर ट्राली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 50 लोग सवार थे। ट्रैक्टर पलएं निवासी दिव्यांग गुड्डू (22) चला रहा था। रास्ते में ट्राली पर डेक बजाया जा रहा था। हथिगवां थाना क्षेत्र के कैमा करवरिया गांव के पास ड्राइवर गुड्डू अचानक स्टेयरिंग छोड़कर नाचने लगा। इससे तेज रफ्तार में जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया और ट्रैक्टर और ट्राली में सवार लोग दब गए। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने लगे। गंभीर रूप से घायल लोगों को एंबुलेंस से प्रयागराज स्थित एसआरएन (स्वरूप रानी नेहरू हास्पिटल) भेजा गया। रास्ते में माधुरी (25) पुत्री महरानीदीन निवासी इब्राहिमपुर बाघराय, किशन (8) पुत्र विमलेश पटेल निवासी पलएं की मौत हो गई। वहीं एसआरएन में इलाज के दौरान चौथीलाल (50) निवासी दुंदा का पुरवा नवाबगंज ने भी दम तोड़ दिया।
ये हुए घायल
हादसे में मुन्ना (40) पुत्र दूधनाथ निवासी पलएं, आकांक्षा (25) पुत्री जगदीश निवासी इब्राहिमपुर बाघराय, निशा देवी (18) पुत्री पप्पू पटेल, नीतू (35) पत्नी लालता निवासी पलएं, पियारा (35) पत्नी जगतपाल निवासी चैनी का पुरवा बाघराय, मोनी (16) पुत्री रामबाबू निवासी गंगापार कौशांबी, रामआसरे (40) पुत्र ननकऊ निवासी ढेलहा का इनारा शकरदहा बाघराय को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल विमलेश पटेल (30) निवासी पलएं, प्रदीप (18) पुत्र मुन्नालाल निवासी पलएं, रामलली (8) पुत्री रामनरेश निवासी पलएं, गुड्डू निवासी पलएं को एसआरएन भेजा गया है।
विज्ञापन
बालिका की लौटी सांस तो डाक्टरों ने शुरू किया इलाज
लालगोपालगंज। एसआरएन में डाक्टरों ने रामलली (8) पुत्री रामनरेश को भी मृत घोषित कर दिया था। लेकिन घंटे भर बाद उसके शरीर में हरकत हुई तो बालिका को इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया। परिजनों ने देर शाम इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रामलली का अस्पताल के डाक्टर इलाज कर रहे हैं।